फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   kalectrat me mahila ne ki aatamdhay ki kosis

कलक्ट्रेट में महिला ने की आत्मदाह की कोशिश

Thu, 17 Jun 2021 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
kalectrat me mahila ne ki aatamdhay ki kosis
कलक्ट्रेट में महिला ने की आत्मदाह की कोशिश
विज्ञापन

झांसी। बुधवार को कलक्ट्रेट में पहुंची एक महिला ने आत्मदाह करने के इरादे के साथ अपने शरीर पर पेट्रोल उड़ेल लिया। गनीमत रही कि इससे पहले कि वो आग लगा पाती वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। महिला ने अपने देवर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
बुधवार को तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे कलक्ट्रेट परिसर में उस समय अफरातफरी मच गई, जब दो बच्चों के साथ वहां पहुंची एक महिला ने अपने साथ लाई बोतल से अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया और खुद को आग के हवाले करने की कोशिश की। सूचना मिलने वाले नवाबाद थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला ने अपने देवर पर शोषण का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि देवर घर खाली करने के लिए आए दिन दबाव बना रहा है। पति दिव्यांग है और उसका कोई सहारा नहीं है। पहले देवर खर्च भी देता था, लेकिन अब उसने देना बंद कर दिया है। महिला ने बताया कि इससे पहले भी वो पुलिस से शिकायत कर चुकी है, परंतु सुनवाई नहीं हुई। पुलिस महिला को अपने साथ थाने ले आई। थाना नवाबाद के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी देवर आगरा पीएसी में तैनात अरविंद साहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

रिश्ते को किया कलंकित
झांसी। महिला लखनऊ की रहने वाली है। आरोपी उसे शादी का झांसा देकर झांसी ले आया था और उसके साथ रहने लगा था। महिला ने शादी का दबाव बनाया, लेकिन वो नहीं माना। बाद में महिला को पता चला कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है। इस पर विवाद की स्थिति बन गई। इसे देखते हुए आरोपी ने महिला की शादी अपने दिव्यांग और मानसिक रूप से विक्षिप्त भाई से करा दी। जबकि, संबंध वो खुद कायम किए हुए था। पहले वो घर का खर्च भी देता था, परंतु पिछले कुछ समय से उसने ये देना बंद कर दिया था, जिससे महिला लाचार हो गई थी। इसी लाचारी में उसने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed