फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jyotiradiya syndia sound comment

दिल्ली विधानसभा चुनावों में हार पर कांग्रेस में छिड़ी रार, ओरछा में सिंधिया ने की तल्ख टिप्पणी

Fri, 14 Feb 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
jyotiradiya syndia sound comment
jyotiradiya syndia sound comment - फोटो : LALITPUR
झांसी। दिल्ली चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में छिड़ी रार थमने का नाम नहीं ले रही है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी की पराजय पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि चुनाव परिणाम बहुत निराशाजनक रहे हैं। इससे उबरने के लिए कांग्रेस को नई सोच, नई विचारधारा और नई कार्यप्रणाली की जरूरत है। देश बदल चुका है, इस परिप्रेक्ष्य में हमें भी नई सोच नई विचारधारा के साथ देश की जनता के बीच जाना होगा। इसके पहले कई राज्यों में सहयोगी दलों के साथ हमें सफलता मिली है पर दिल्ली के जो परिणाम आए हैं वह बहुत निराशाजनक हैं।
विज्ञापन

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को सुबह ग्यारह बजे ओरछा पहुंचकर श्रीरामराजा सरकार की पूजा अर्चना की। यहां से वह मध्यप्रदेश के पृथ्वीपुर कसबे में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मंथन करना होगा। नतीजे बहुत ही निराश करने वाले हैं। कार्यकर्ता उदास हैं। लिहाजा जरूरत है कि पार्टी में एक नई सोच आए। ज्योतिरादित्य के साथ मध्यप्रदेश प्रदेश सरकार के मंत्री थे जिनमें बृजेंद्र सिंह राठौर, गोविंद सिंह , इमरती देवी भी शामिल रहीं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिंधिया का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed