फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jurmen trcnology work

Jhansi News: अब कंट्रोल रूम में जर्मन तकनीक आधारित एक्सचेंज करेगा काम

Mon, 02 Jan 2023 11:20 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Jurmen trcnology work
झांसी। झांसी रेल मंडल के कंट्रोल रूम में जर्मन आधारित एक्सचेंज ने सोमवार से काम करना शुरू कर दिया। आज इसका उद्घाटन डीआरएम आशुतोष ने किया। डीआरएम कार्यालय में स्थित इस अत्याधुनिक एक्सचेंज की मदद से देश के किसी कोने में स्थित रेल नेटवर्क को आसानी से कनेक्ट किया जा सकेगा। इसकी मदद से चलती ट्रेन को भी कंट्रोल कर सकना आसान होगा।
विज्ञापन

चलती हुई ट्रेन समेत देश के किसी भी हिस्से के रेलवे स्टेशन से संपर्क साधने के लिए रेलवे अपना खुद का नेटवर्क इस्तेमाल करता है। रेल टेल के माध्यम से यह नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है। चलती हुई ट्रेन को जल्द संदेश भेजकर उसे नियंत्रित करने के लिए रेल अपने नेटवर्क को आधुनिक बनाने में जुटा है। इसके तहत कंट्रोल रूम को भी आधुनिक बनाया जा रहा है। टेलिकॉम अभियंताओं के मुताबिकनए एक्सचेंज में 12 हजार टेलीफोन लाइन जोड़ने की क्षमता है। यह जर्मन आधारित तकनीकी पर काम करेगा। इसमें टीडीएम एवं इंटरनेट प्रोटोकॉल तकनीकी के माध्यम से संदेश आसानी से भेजा जा सकेगा। रेल अभियंताओं का कहना है कि यह अगले करीब 15 साल की आवश्यकता को पूरा करने में सक्षम है। इस दौरान वरिष्ठ मंडल सिग्नल अभियंता अमित गोयल समेमत अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed