फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Junior resident suspended for misbehaving with senior

सीनियर से गलत व्यवहार पर जूनियर रेजिडेंट निलंबित

Fri, 17 Sep 2021 02:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Junior resident suspended for misbehaving with senior
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में सर्जरी विभाग के सीनियर डॉक्टर से गलत व्यवहार करने पर प्राचार्य ने जूनियर रेजिडेंट को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की जांच के लिए कमेटी भी गठित कर दी है। जांच कर समिति तीन दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक ने प्राचार्य को पत्र सौंपकर तृतीय वर्ष के जूनियर रेजीडेंट पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया था। प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने बताया कि वरिष्ठ चिकित्सक ने जब जेआर से किसी काम के लिए कहा तो वह बोला मैंने तुम्हारा इंतजाम कर दिया है। यह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इसलिए जूनियर डॉक्टर को तत्काल प्रभाव से 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। सोमवार तक कमेटी को रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले भी जूनियर डॉक्टर का कुछ साथियों से विवाद होता रहा है। मगर इस तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed