{"_id":"578e8e684f1c1b9032c4d1c8","slug":"junior-doctors-voilence","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर डॉक्टर ने दंपति को पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर डॉक्टर ने दंपति को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मेडिकल कॉलेज में मरीज से मिलने आए एक दंपति के साथ किसी बात को लेकर जूनियर चिकित्सक ने मारपीट कर दी। बाद में मामला पुलिस के पास पहुंच गया।
उरई के राजेंद्र नगर निवासी भूपेंद्र (35) सोमवार की सुबह पिकप गाड़ी से सब्जी लेकर झांसी से उरई जा रहा था, तभी एट स्टेशन के निकट कंटेनर ने पिकप में टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में वह घायल हो गया था। बाद में उसे मेडिकल कॉलेज में वार्ड नंबर दस में भर्ती कराया गया।
मंगलवार को भूपेंद्र के रिश्तेदार मनोज पत्नी अनीता के साथ उसे देखने मेडिकल कॉलेज आए थे। इसी दौरान एक जूनियर चिकित्सक से उनका विवाद हो गया। इस पर चिकित्सक ने दंपति के साथ मारपीट कर दी। दंपति ने मामले की लिखित सूचना बुंदेलखंड विश्वविद्यालय चौकी पुलिस से की। पीछे- पीछे अन्य चिकित्सक भी मौके पर पहुंच गए। चिकित्सकों ने मामले को सुलझाने की बात कही। इस पर दंपति ने कहा कि अगर आरोपी चिकित्सक माफी मांग ले तो वह अपनी शिकायत वापस ले लेंगे। मगर, आरोपी चिकित्सक सामने नहीं आया। बाद में चौकी प्रभारी ने मध्यस्थता कर किसी तरह दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।