फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Junior doctors are preparing like this, did all the duties on paper only

Jhansi News: जूनियर डॉक्टर ऐसे कर रहे तैयारी, कागजों में ही कर गए ड्यूटी सारी

Sun, 07 Jan 2024 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Junior doctors are preparing like this, did all the duties on paper only
झांसी। मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों को विशेषज्ञ चिकित्सक बनने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। लेकिन, इनमें से कुछ चिकित्सकों ने काम से बचने के लिए नया तरीका निकाल लिया है। वह रजिस्टर पर फर्जी हस्ताक्षर कर अस्पताल से गायब चल रहे हैं। उनकी पोल तब खुली जब सीएमएस ने उपस्थिति रजिस्टर के बाद अस्पताल का भ्रमण किया। इस दौरान 3 डॉक्टर अस्पताल में ही नहीं मिले जबकि, रजिस्टर पर उनके हस्ताक्षर थे। फोन करने पर भी उनका जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

दरअसल मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों को जिला अस्पताल में प्रैक्टिस के लिए भेजा गया है। ऐसे 14 चिकित्सक हैं, जिन्हें प्रतिदिन तीन हजार रुपये भत्ता भी दिया जाता है। इन्हीं में से तीन जूनियर डॉक्टर ऐसे हैं, जो पिछले चार दिन से उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर रहे थे लेकिन, वह अस्पताल में कहीं ड्यूटी नहीं करते मिले। एक बार को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को लगा कि वह अस्पताल में कहीं आसपास ही होंगे। जिसके बाद उन्होंने डॉक्टरों को फोन मिलाया लेकिन, वह फोन भी नहीं उठा रहे थे। जिसके बाद सीएमएस को शक हुआ तो उन्होंने रजिस्टर में उनके हस्ताक्षरों का मिलान करना शुरू किया। जिसमें पता चला कि किसी और ने ही उनके हस्ताक्षर किए हैं। इसके बाद उन सभी की अनुपस्थित दर्ज कराई गई है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. सचिन माहौर का कहना है कि अभी प्रकरण संज्ञान में नहीं है। जिला अस्पताल प्रशासन से बात करके नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


तीन जूनियर डॉक्टरों के हस्ताक्षर उपस्थिति रजिस्टर पर नहीं मिले बल्कि, उनकी जगह दूसरी ही हैंडराइटिंग में हस्ताक्षर थे। जिसके बाद उन्हें अनुपस्थित कर दिया गया है। साथ ही चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. प्रमोद कुमार कटियार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed