जिपं चुनाव के तीसरे चरण में तीन ने छोड़ा मैदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में जिला पंचायत की सात सीटों के लिए 82 प्रत्याशी मैदान में हैं। बंगरा व मऊरानीपुर ब्लाक की इन सीटों पर 85 लोगों ने नामांकन किया था। शनिवार को नाम वापसी के दिन तीन ने अपना नामांकन वापस ले लिया।
वार्ड संख्या 13 सकरार से मधु पत्नी अमित राय ने अपना नामांकन वापस लिया। वहीं, चुरारा सीट से प्रवेंद्र सिंह व विष्णु राय ने मैदान छोड़ दिया। देवरीसिंहपुरा, सिमरधा, स्यावरी, भदरवारा, बंगराधवा सीट से एक भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। नाम वापसी के बाद सकरार में 19, बंगराधवा में 8, देवरीसिंहपुरा में 9, भदरवारा में 7, स्यावरी में 13, चुरारा में 18 व सिमरधा में 8 प्रत्याशी मैदान में है।
नाम वापसी के बाद सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। मऊरानीपुर और बड़ागांव ब्लाक की सभी सीटों पर 17 अक्तूबर को मतदान होगा।