फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansis players could not prove in ring

झांसी के खिलाड़ी रिंग में नहीं बना सके दबदबा

Fri, 26 Jul 2019 09:00 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
jhansis players could not prove in ring
झांसी के खिलाड़ी रिंग में नहीं बना सके दबदबा
विज्ञापन

झांसी। खेल विभाग की तरफ से मेजर ध्यानचंद में खेली जा रही 22वीं सब-जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई मंडलों के 68 खिलाड़ियों को रिंग में उतारा गया। दूसरे दिन खेले गए नॉकआउट राउंड में झांसी के खिलाड़ी अपना दबदबा नहीं बना सके।
बॉक्सिंग हाल प्रतियोगिता में झांसी की खिलाड़ी कनिष्का सिंह की भिड़ंत कानपुर की अदिति गुप्ता से हुई। दोनों खिलाड़ियों ने रिंग में अपने मुक्कों का दम दिखाया पर बाजी अदिति के हाथ लगी। अगले राउंड में सहारनपुर की रेनू गौतम ने लखनऊ की श्रेया भारद्वाज को हराया। जबकि, प्रयागराज की हर्षिता मिश्रा ने बरेली की तृषा दत्ता को शिकस्त दी। वाराणसी की तृप्ति पटेल को लखनऊ की रागनी उपाध्याय को हराकर अगले राउंड के लिए जगह बनाई।
विज्ञापन

कानपुर की आस्था वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आगरा की शिवानी को एक भी मौका न देते हुए 5-0 से शिकस्त दी। वहीं, कानपुर की ही निशा परिहार ने देवीपाटन की दीप्ति मौर्या को हराया। अलीगढ़ की कुसुम बघेल ने लखनऊ की सुप्रिया वर्मा को शिकस्त दी। आगरा की रंजना ने गोरखपुर की सोनाली पासवान को, मेरठ की सोनिया ने कानपुर की शैला खान को, वाराणसी की अंशु ने प्रयागराज की शिल्पी पाल को, मेरठ की सवेक्षा झा ने सहारनपुर की छवि चौहान को, कानपुर की शीलू साहनी ने गोरखपुर की तमन्ना खातून को रिंग में करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य भार वर्ग में मुरादाबाद की गरिमा ने आगरा की आरती शर्मा, वाराणसी की नीलम सिंह ने अलीगढ़ की शिखा चौधरी, मेरठ की भूमि ने सहारनपुर की आराध्या को, वाराणसी की सोनी यादव ने गोरखपुर की अनामिका चौहान, प्रयागराज की जान्हवी शाक्या ने मेरठ की दिव्यांशी को, सहारनपुर की ग्रेसिका सिंह ने कानपुर की माही को, मेरठ की मान्या डागौर ने देवीपाटन की श्रृंखला यादव को, गोरखपुर की कृति रोनियार ने कानपुर की प्रीति शुक्ला को, मेरठ की संध्या रस्तोगी ने सहारनपुर की सना को रिंग में पराजित किया।
इसी प्रकार, कानपुर की शिवांगी पाल ने गोरखपुर की रंजना भारती, वाराणसी की तनु गुप्ता ने आगरा की प्रगति को, वाराणसी की अंशिका यादव ने बस्ती की सोनिका श्रीवास्तव, मेरठ की क्षमा ने गोरखपुर की सोनी यादव को, गोरखपुर की आयुषी चौहान ने मुरादाबाद की तमन्ना को, आगरा की खुशी रानी ने सहारनपुर की प्रणिका चौधरी को, आगरा की भारती ने प्रयागराज की साक्षी सिंह को हराया।

वाराणसी की शालिनी गुप्ता ने प्रयागराज की मोहनी सिंह को, गोरखपुर की वर्षा सिंह ने मेरठ की वंशिका चौधरी को, आगरा की मनीषा पचौरी ने मेरठ की आरंदिता को, सहारनपुर की गुनगुन ने कानपुर की जेसिका को, अलीगढ़ की कृति सिंह ने आगरा की सुहाना सिद्दीकी को, मेरठ की नेहा ने कानपुर की अश्लिेषा मिश्रा को, कानपुर की अंजली ने प्रयागराज की गंगा तिवारी को नॉक आउट राउंड में हराया। निर्णायक मनीष हजारिया, अरुण कुमार शर्मा, संजीव दीक्षित, संजय गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, मोहम्मद मुजफ्फर, आदित्य कुमार, बिपिन कुमार, दीपनारायण, कुलदीप, आदित्य पाल, हसन फैजा जैदी रहे। जबकि, पर्यवेक्षक उपक्रीड़ा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार रहे। इस मौके पर प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, मंजू शर्मा, रामबाबू, पुष्पेंद्र कुशवाहा, माताप्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed