फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi's first multilevel car parking will start in July

Jhansi News: जुलाई में शुरू होगी झांसी की पहली मल्टीलेवल कार पार्किंग

Wed, 17 Apr 2024 04:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Jhansi's first multilevel car parking will start in July
- आचार संहिता खत्म होते ही स्मार्ट सिटी लिमिटेड निकालेगा टेंडर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महानगर की पहली मल्टीलेवल कार पार्किंग जुलाई में शुरू हो जाएगी। आचार संहिता खत्म होते ही जून में स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा इसका टेंडर निकाला जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरा होने में एक महीने लगेगा। बिल्डिंग का लोकार्पण मार्च में ही हो चुका है।
नगर निगम के बगल में बहुमंजिला कार पार्किंग बनाई है। इसके निर्माण में करीब 25 करोड़ रुपये खर्च आया है। प्रथम और द्वितीय तल पर काम पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। जबकि, भूतल पर 25 दुकानें हैं। कार पार्किंग का शुभारंभ होने के कुछ दिन बाद ही लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लग गई। इसलिए पार्किंग के संचालन के लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड की तरफ से टेंडर नहीं निकाला जा सका। नगर आयुक्त/स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ सत्य प्रकाश का कहना है कि आचार संहिता खत्म होने के बाद टेंडर निकाला जाएगा। लगभग एक महीने में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। ऐसे में जुलाई में मल्टीलेवल कार पार्किंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


अभी सड़क किनारे खड़ी रहती हैं कारें
इलाइट चौराहे, जीवनशाह के आसपास अभी सड़क किनारे कारें खड़ी रहती हैं। इससे आवागमन में असुविधा होती है। कार पार्किंग शुरू होने के बाद ये समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed