फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi's Deepa selected for training in Startup School

Jhansi News: स्टार्टअप स्कूल में प्रशिक्षण के लिए झांसी की दीपा का चयन

Thu, 06 Mar 2025 01:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Jhansi's Deepa selected for training in Startup School

विज्ञापन
झांसी। नोएडा के स्टार्टअप स्कूल में झांसी की दीपा चौधरी का भी प्रशिक्षण के लिए चयन हो गया है। देश भर से 25 युवा महिला उद्यमियों का ही चयन हुआ है। यहां बतौर स्टार्टअप फाउंडर देश भर में अपनी पहचान बना चुकी महिलाएं युवा उद्यमियों को प्रशिक्षण दे रही हैं।

निजी संस्था की ओर से संचालित किए जाने वाले इस स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आठ मार्च तक संचालित होने वाले इस बैच के सदस्यों को सरकार के सहयोग से निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सिविल लाइन निवासी दीपा ने बताया कि वह संपूर्ण क्रिएशन के नाम से स्टोर संचालित करती हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन देश भर के अलग-अलग हिस्सों में खास पहचान वाले महिलाओं के कपड़ों की बिक्री करती हैं। इसमें अमृतसर के दुपट्टे से लेकर कोटा के लहंगे, कुर्ते तक शामिल हैं। अब वह ऐसी जरूरतमंद महिलाएं जिन्हें सिलाई-कढ़ाई आती, उनके सहयोग से कपड़ों को फिर से उपयोगी बनाने के लिए स्टार्टअप शुरू करना चाहती हैं। इसी विचार के चलते उनका चयन प्रशिक्षण के लिए हुआ है। आठ मार्च को प्रशिक्षण पूर्ण होगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed