{"_id":"6912dfe67800a79fb30c9cf7","slug":"jhansi-woman-murdered-and-her-body-dumped-in-field-missing-for-28-hours-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: महिला की हत्या कर खेत में फेंका शव, 28 घंटे से थी लापता, मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: महिला की हत्या कर खेत में फेंका शव, 28 घंटे से थी लापता, मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम
Tue, 11 Nov 2025 12:35 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:35 PM IST
सार
मंगलवार की सुबह महिला का रक्तरंजित शव गांव के बाहर बने शनि देव मंदिर के पास से बरामद हुआ। शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
मृतक शीला देवी (फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
बबीना के बड़ा तालाब मोहल्ला निवासी शीला देवी (55) पत्नी गणेश की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसका रक्तरंजित शव गांव के बाहर बने शनि देव मंदिर के पास से बरामद हुआ। महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना पर एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति भी पुलिस अफसरों के साथ पहुंच गए। फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। फोरेंसिक टीम ने आसपास के सुबूत जुटाए। पुलिस अफसरों ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। परिजन जमीन की रंजिश में हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ में जुटी है।
सीओ रामवीर सिंह ने बताया कि परिजनों ने देर-रात शीला देवी के गुमशुदा होने की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद से पुलिस उसे तलाशने में जुटी थी। परिजन भी उसे तलाश रहे थे। मंगलवार सुबह उसका शव बरामद हुआ। परिजन रंजिश की वजह से हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन