फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Woman going to pray for her grandson dies in accident, treatment of two injured continues

Jhansi: पोते की मनौती मांगने जा रही महिला की हादसे में मौत, दो घायलों का उपचार जारी

Mon, 13 Oct 2025 06:06 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 13 Oct 2025 06:06 AM IST
सार

खदेवी बहू के मायके पठारी गांव के लिए निकली जबकि बेटा-बहू बाइक से चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ई-रिक्शा से जैसे ही वह डोंगरी गांव के पास पहुंची, पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Jhansi: Woman going to pray for her grandson dies in accident, treatment of two injured continues
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

रक्सा थाना के डोंगरी गांव के पास शनिवार शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में बड़ागांव के बराठा गांव निवासी सुखदेवी (43) समेत दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मेडिकल कॉलेज ले जाए गए। रविवार सुबह सुखदेवी ने दम तोड़ दिया। वह पोते के लिए मनौती मांगने मंदिर जा रही थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस वाहन को तलाश रही है।
विज्ञापन


सुखदेवी के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसके तीन बेटे हैं। बड़े बेटे संजू की तीन साल पहले शादी हुई थी। बहू के अब तक संतान न होने वह बहुत परेशान रहती थी। अक्सर मन्नत मांगने मंदिर जाती थी। गांव के कुछ लोगों ने बहू के मायके के पास स्थित मंदिर में मनौती मांगने की सलाह दी। यह सुनकर शनिवार शाम सुखदेवी बहू के मायके पठारी गांव के लिए निकली जबकि बेटा-बहू बाइक से चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ई-रिक्शा से जैसे ही वह लोग डोंगरी गांव के पास पहुंचे, पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में सुखदेवी, मनोहर, संतोष ई-रिक्शा के नीचे दब गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। अधिक चोट आने से सुखदेवी ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया। अन्य दोनों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


रक्सा थानाध्यक्ष राहुल राठौर का कहना है कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed