फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Water ATMs worth crores of rupees failed in the summer

Jhansi: गर्मी में करोड़ों के वाटर एटीएम का निकला दम, स्मार्ट सिटी के तहत 2.50 करोड़ खर्च कर लगाए गए थे

Mon, 18 May 2026 06:43 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 18 May 2026 06:43 PM IST
सार

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत महानगर में 10 स्थानों पर करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से वाटर एटीएम लगवाए गए थे लेकिन कुछ खराब पड़े हैं तो कुछ गर्म पानी दे रहे हैं।

विज्ञापन
Jhansi: Water ATMs worth crores of rupees failed in the summer
लक्ष्मी तालाब के पास लगा वाटर एटीएम। - फोटो : संवाद

विस्तार

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत महानगर में 10 स्थानों पर करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से वाटर एटीएम लगवाए गए थे लेकिन, जिस चिलचिलाती गर्मी में इनकी सबसे अधिक जरूरत थी, तब इनमें से अधिकांश दगा दे गए। कुछ एटीएम बूथ खराब पड़े हैं, तो कुछ बूथ ठंडा पानी देने के बजाय बूंद-बूंद गर्म पानी दे रहे हैं, ऐसे में लोग पेयजल के लिए परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार को अमर उजाला टीम ने गर्मी में शहर के वाटर एटीएम का हाल देखा। नई बस्ती पुलिस चौकी के पास बना वाटर एटीएम खराब मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि यह कई दिनों से काम नहीं कर रहा है। इलाइट चौराहे पर लगे वाटर एटीएम से बूंद-बूंद पानी मिल रहा था। यहां से निकलने वाला पानी भी गरम था। आगे जेल चौराहा पर लगा वाटर एटीएम खराब मिला। यहां कई दिनों से पानी नहीं मिल रहा है। खंडेराव गेट के पास लगे वाटर एटीएम बूथ का भी यही हाल है हालांकि दीनदयाल सभागार के सामने लगा वाटर एटीएम काम करता मिला लेकिन, इससे ठंडा के बजाये बूंद-बूंद गर्म पानी निकल रहा था। शाम करीब सात बजे वहां से गुजर रहे राहगीर के सिक्का डालने पर पानी मिला, लेकिन पानी गर्म था। बस स्टैंड पर लगे वाटर एटीएम से बीयू के छात्र विनोद ने जब बोतल भरने के लिए सिक्का डाला तो उसे पानी नहीं मिला।
विज्ञापन


बस स्टैंड पर खरीदकर पी रहे लोग पानी
बस स्टैंड के पास कहने को तो दो कूलर मशीन लगाए गए हैं लेकिन इनमें पानी गर्म पानी आ रहा है। वहीं, इनकी सफाई भी नहीं हो रही। ऐसे में यात्रियों को पांच रुपये लोटा और दस रुपये की पानी की बोतल खरीदकर पी रहे हैं। यहां पास में लगे वाटर एटीएम से भी इनको कोई फायदा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के प्याऊ का भी अता-पता नहीं
झांसी में पारा 44 डिग्री के पार होने के करीब है लेकिन, नगर निगम के प्याऊ का कुछ अता-पता नहीं है। यह हालत तब है जब इनके लिए निगम को सालाना लाखों रुपये का बजट आवंटित होता है। गर्मी में लोगों को राहत दिलाने के लिए सरकार की ओर भी लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके बावजूद निगम प्रशासन की नींद नहीं टूटी। गर्मी में प्यास लगने पर राहगीरों को सार्वजनिक स्थान पर कोई भी प्याऊ नहीं मिलता।


वाटर एटीएम बूथ की नियमित मरम्मत एवं देखरेख कराई जाती है। वह काम क्यूं नहीं कर रहे हैं, इसे दिखवाया जाएगा। कुछ दिनों पहले ही इनकी मरम्मत कराई गई थी। इनको ठीक कराकर चलाया जाएगा। आकांक्षा राणा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed