फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Violent clash breaks out between neighbors following a dispute

Jhansi: पड़ोसियों के बीच विवाद के बाद जमकर हुई मारपीट, मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी पुलिस

Thu, 11 Jun 2026 01:57 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 11 Jun 2026 01:57 PM IST
सार

आरोप है कि एक पक्ष ने पिटाई करने के साथ ही बाइक भी तोड़ दी। तहरीर के आधार पर सदर बाजार पुलिस ने चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Jhansi: Violent clash breaks out between neighbors following a dispute
थाना सदर बाजार, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदर बाजार में पड़ोसियों के बीच विवाद के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि एक पक्ष ने पिटाई करने के साथ ही बाइक भी तोड़ दी। तहरीर के आधार पर सदर बाजार पुलिस ने चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मस्जिद वाली गली निवासी राज ने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर पड़ोसी ज्योति, दीपा, मोहिनी तथा नारायणी के दामाद ने घर में घुसकर विवाद करते हुए पीट दिया। आरोपियों ने पत्थर मारकर उसका सिर फोड़ दिया। लहूलुहान होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थाना प्रभारी महेश चंद के मुताबिक तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed