फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Tulsi processing unit will soon start in Barua Sagar, green tea will be made

Jhansi: बरुआसागर में जल्द शुरू होगी तुलसी की प्रसंस्करण इकाई, बनेगी ग्रीन टी, 2800 एकड़ में की जा रही खेती

Wed, 18 Feb 2026 09:10 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 18 Feb 2026 09:10 PM IST
सार

किसान अपनी आय और बढ़ा सकें, इसके लिए प्रॉसेसिंग यूनिट लगाई जाएगी। किसान में इसमें अपनी उपज भेजकर ग्रीन टी, तुलसी पाउडर आदि बनाकर इसे बाजार में बेच सकेंगे।

विज्ञापन
Jhansi: Tulsi processing unit will soon start in Barua Sagar, green tea will be made
तुलसी - फोटो : Adobe stock

विस्तार

औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी का उत्पादन कर किसान अपनी आय बढ़ा रहे हैं। ग्रीन टी, तुलसी पाउडर आदि के उत्पादन के लिए प्रसंस्करण इकाई की स्थापना की जाएगी। अभी जनपद में 2800 एकड़ में तुलसी की खेती की जा रही है। इकाई की स्थापना के बाद इसका रकबा और बढ़ाया जाएगा। डीएम ने तुलसी का रकबा बढ़ाने के लिए शासन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


औषधीय उपयोग के कारण कई कंपनियां इसे किसानों से सीधे खरीद रही हैं। इससे उपज बेचना आसान हो गया है। बुंदेलखंड के बांदा, झांसी, जालौन, हमीरपुर आदि जिलों के लिए यह उत्तम फसल करीब तीन महीने में तैयार हो जाती है। इसके उत्पादन में ज्यादा मेहनत या देखभाल की आवश्यकता नहीं होती। प्रदेश सरकार तुलसी और एलोवेरा की खेती पर 30 प्रतिशत तक की सब्सिडी भी देती है। एक हेक्टेयर तुलसी से लगभग 106 किलोग्राम तक तेल का उत्पादन हो सकता है। किसान अपनी आय और बढ़ा सकें, इसके लिए प्रॉसेसिंग यूनिट लगाई जाएगी। किसान में इसमें अपनी उपज भेजकर ग्रीन टी, तुलसी पाउडर आदि बनाकर इसे बाजार में बेच सकेंगे। उद्यान अधिकारी डॉ. प्रशांत ने बताया कि बरुआसागर में जल्द ही प्रॉसेसिंग यूनिट शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed