फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Troubled by family feud, mason hanged himself to death

झांसी: पारिवारिक कलह से परेशान राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर दी जान, जमीन का एक टुकड़ा बेचने को लेकर होता था विवाद

Mon, 09 Mar 2026 11:13 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 09 Mar 2026 11:13 AM IST
सार

जीविकोपार्जन के लिए दौलत राजमिस्त्री का काम करता था। अपनी जमीन का एक टुकड़ा बेचने के बाद से उसके परिवार में कलह होने लगी। शनिवार की रात सभी लोगों के सोने के बाद उसने फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
Jhansi: Troubled by family feud, mason hanged himself to death
सुसाइड।

विस्तार

थाना प्रेमनगर के हंसारी मोहल्ला निवासी दौलत सिंह (52) ने पारिवारिक कलह के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार तड़के उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। उसकी मौत से परिवार में रोना-पिटना मचा है।
विज्ञापन



परिजनों ने पुलिस को बताया कि दौलत किराये के मकान में पत्नी राजकुमारी एवं तीन बेटों के साथ रहता था। जीविकोपार्जन के लिए वह राजमिस्त्री का काम करता था। कुछ दिनों पहले उसने अपनी जमीन का एक टुकड़ा बेचा था। इसके बाद से परिवार में कलह होने लगी। पत्नी से भी उसका विवाद होता था। शनिवार शाम को सभी खाना खाकर सोने चले गए। दौलत अपने कमरे में चला गया। रविवार तड़के करीब तीन बजे छोटे बेटे अंकित की नींद टूटी। पिता के कमरे में देखने पर उनका शव फंदे से लटका हुआ था। पिता का शव देखकर वह चीख उठा। आस पड़ोस के लोग भी आ गए। प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय के मुताबिक प्रारंभिक छानबीन में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed