{"_id":"61b79eb1218d7708837aa80e","slug":"jhansi-tops-in-female-sterilization-lalitpur-second-jhansi-news-jhs210858637","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला नसबंदी में झांसी सूबे में अव्वल, ललितपुर दूसरे नंबर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला नसबंदी में झांसी सूबे में अव्वल, ललितपुर दूसरे नंबर पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। परिवार नियोजन कार्यक्रम का असर मंडल के दो जिलों में साफ नजर आया है। महिला नसबंदी में झांसी ने न सिर्फ बुंदेलखंड, बल्कि प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर लिया है। जबकि, ललितपुर को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है।
सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि प्रदेश में परिवार नियोजन पखवाड़ा दो चरणों में चलाया गया। पहले चरण में 22 से 28 नवंबर तक दंपति से संपर्क स्थापित कर उन्हें परिवार नियोजन के लिए नसंबदी कराने को प्रेरित किया। दूसरा चरण 29 नवंबर से 11 दिसंबर तक चला। नसबंदी के इच्छुक दंपति को नसबंदी की सेवा दी गई। परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. एनके जैन ने बताया कि नसबंदी पखवाड़े में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी रही। झांसी में 2696 महिलाओं ने परिवार नियोजन के स्थायी साधन नसबंदी को अपनाया। इसके आधार पर जिले को पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। 2145 महिला नसबंदी के साथ ललितपुर दूसरे स्थान पर रहा।
जनपद महिला नसबंदी
झांसी 2696
ललितपुर 2145
जालौन 956
चित्रकूट 946
हमीरपुर 386
बांदा 366
महोबा 750