{"_id":"61c44eb59250a050526c411b","slug":"jhansi-three-girl-students-of-the-school-are-corona-positive-investigation-of-other-girl-students-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: स्कूल में जांच शिविर में तीन छात्राएं कोरोना पॉजिटिव मिलीं, अन्य की जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: स्कूल में जांच शिविर में तीन छात्राएं कोरोना पॉजिटिव मिलीं, अन्य की जांच जारी
Thu, 23 Dec 2021 03:57 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 23 Dec 2021 03:57 PM IST
सार
सनातन धर्म इंटर कॉलेज में 250 विद्यार्थी पढ़ते हैं। जबकि, 30 लोगों का स्टाफ है। स्वास्थ विभाग की टीम ने आज स्कूल में कोविड जांच का शिविर लगाया था। अन्य छात्राओं की जांच जारी है। तीनों छात्राओं को आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस अपडेट
- फोटो : self
विस्तार
झांसी में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। गुरुवार को सीपरी बाजार स्थित सनातन धर्म इंटर कॉलेज में कोविड जांच शिविर लगाया गया तो कॉलेज में तीन छात्राएं कोरोना संक्रमित पाई गईं।
विज्ञापन
सनातन धर्म इंटर कॉलेज में 250 विद्यार्थी पढ़ते हैं। जबकि, 30 लोगों का स्टाफ है। स्वास्थ विभाग की टीम ने आज स्कूल में कोविड जांच का शिविर लगाया था। अन्य छात्राओं की जांच जारी है। तीनों छात्राओं को आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, कोरोना का खतरा कम नहीं हुआ है। हमें लगातार सावधानी बरतनी होगी। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मास्क का प्रयोग बंद नहीं करना होगा। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचना होगा।
विज्ञापन