फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Three buffaloes died due to a live 11,000-volt power line

Jhansi: 11 हजार वोल्ट लाइन का तार खंभे से टकराया, करंट की चपेट में आने से तीन भैंसों की मौत

Sat, 18 Jul 2026 11:18 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 18 Jul 2026 11:18 AM IST
सार

घटना में आधा दर्जन घरों के बिजली उपकरण भी जल गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने लाइन काटकर आपूर्ति बंद की।

विज्ञापन
Jhansi: Three buffaloes died due to a live 11,000-volt power line
घटना की बारे में जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

झांसी के डगरवाहा गांव में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार खंभे से टकराने के बाद करंट फैल गया। हादसे में तीन भैंसों की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन घरों के बिजली उपकरण जल गए। घटना झांसी-शिवपुरी राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर स्थित वेयरहाउस के सामने सोमवार देर रात करीब 12 बजे हुई।
विज्ञापन


गांव निवासी अंकित यादव अपनी मां रामकली के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार खंभे से टकरा गया, जिससे घर और आसपास के क्षेत्र में तेज विद्युत करंट फैल गया। टपरे के नीचे बंधी उनकी तीनों भैंसें करंट की चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जानवरों की आवाज सुनकर अंकित उन्हें बचाने के लिए दौड़े, लेकिन उन्हें भी करंट का झटका लगा। हालांकि, उन्होंने खुद को संभाल लिया और उनकी मां रामकली भी सुरक्षित रहीं।
विज्ञापन


हादसे में अंकित के घर में रखा फ्रिज, टीवी, कूलर, एसी और वॉशिंग मशीन समेत कई विद्युत उपकरण जल गए। वहीं, करंट के प्रभाव से मोहल्ले के करीब आधा दर्जन अन्य घरों में भी नुकसान हुआ। बृजभान यादव, रामसेवक, उमेश यादव, विजय यादव और अनिल यादव के घरों के पंखे सहित अन्य बिजली उपकरण भी खराब हो गए। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी रात में मौके पर पहुंचे और लाइन काटकर आपूर्ति बंद की। ग्रामीणों के अनुसार, हादसे में करीब दो से ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण अधिशासी अभियंता शुभम कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिल गई है। विद्युत कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया है। मामले की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed