फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Thieves stole a bag containing Rs 1 lakh belonging to the Pradhan's brother

Jhansi: टप्पेबाजों ने प्रधान के भाई का एक लाख से भरा बैग उड़ाया, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

Tue, 02 Jun 2026 09:52 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 02 Jun 2026 09:52 PM IST
सार

मऊरानीपुर में टप्पेबाज एक लाख रुपए के साथ जरूरी दस्तावेजों का बैग लेकर भाग निकले। पीड़ित दुकानदार सामान लेने के लिए दिल्ली जाने के तैयारी में था। इससे पहले ही वह बदमाशों का शिकार हो गया।

विज्ञापन
Jhansi: Thieves stole a bag containing Rs 1 lakh belonging to the Pradhan's brother
बैग लेकर बाइक से भागते बदमाश। - फोटो : स्वयं

विस्तार

मऊरानीपुर में दिन दहाड़े शातिर बदमाश प्रधान के भाई का एक लाख रुपए के साथ जरूरी दस्तावेजों का बैग लेकर नौ दो ग्यारह हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर शातिरों की पहचान करने में जुट गई है।
विज्ञापन


मऊदेहात निवासी व भंडरा प्रधान के भाई शहजाद ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह ब्लॉक के आगे हजारेश्वर मंदिर के पास इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी की दुकान चलाते हैं। मंगलवार को प्रात: अपने साले के लड़के इकबाल के साथ दुकान का माल लेने दिल्ली जाने वाले थे। दिल्ली जाने को उन्होंने 1 लाख रुपए घर से लिए थे। इससे पहले पूर्वाह्ल लगभग 10:30 बजे वह भारतीय स्टेट बैंक से 1 लाख रुपए और निकालने गए थे। बैंक से कुल 2 लाख रुपए लेकर वह बड़ा बाजार में धुलाई के लिए दिए गए कपड़े उठाने पहुंचे। कपड़े तैयार होने में थोड़ा समय था, जिसके चलते शहजाद अपनी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी से बजरिया स्थित एक सुनार की दुकान पर किसी काम से चले गए। उन्होंने बैंक से निकाले पैसों का बैग स्कूटी पर ही रख दिया था। बताया गया कि वह जब सोनी की दुकान के पास पहुंचे, तभी दो युवक वहां आए और स्कूटी पर रखा काले रंग का बैग उठाकर बाइक से रफूचक्कर होने लगे। शहजाद ने जब अनको बैग ले जाते देखा, तो शोर मचाते हुए काफी दूर तक उनका पीछा भी किया, लेकिन व्यस्त बाजार का फायदा उठाकर दोनों आरोपी रफूचक्कर हो गए। बैग में बैंक से निकाले गए 1 लाख रुपए व जरूरी दस्तावेज थे।
विज्ञापन



घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार व कोतवाल मुकेश कुमार सोलंकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित से घटना की जानकारी ली। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। इसके बाद सर्राफा व्यापारी नेता विजय कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज व जानकारी देता पीड़ित...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed