{"_id":"6a392c8f9ccffabb5b0cb7fa","slug":"jhansi-there-is-no-drainage-system-on-this-road-in-the-chirgaon-area-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: चिरगांव क्षेत्र की इस सड़क पर नहीं है जल निकासी की व्यवस्था, लीकेज पाइपलाइन से और भी बढ़ी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: चिरगांव क्षेत्र की इस सड़क पर नहीं है जल निकासी की व्यवस्था, लीकेज पाइपलाइन से और भी बढ़ी मुसीबत
Mon, 22 Jun 2026 06:07 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 22 Jun 2026 06:07 PM IST
सार
गुरसराय जाने वाली सड़क पर जल निकासी की कोई भी व्यवस्था नहीं है। जगह-जगह लीकेज पाइपलाइन ने और भी समस्या बढ़ा दी है। मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को करीब डेढ़ किमी तक बहुत ज्यादा परेशानी होती है।
विज्ञापन
चिरगांव क्षेत्र की गुरसराय जाने वाली सड़क के हाल।
- फोटो : संवाद
विस्तार
चिरगांव से गुरसराय की ओर जाने वाले स्टेट हाईवे-42 पर लगभग डेढ़ किलोमीटर क्षेत्र में तीन स्थानों पर जलभराव की समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है। सड़क किनारे जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने तथा पाइप लाइन में लीकेज के कारण गंदा पानी लगातार सड़क पर बह रहा है, जिससे सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार रामनगर तिराहे के आगे देशी शराब ठेके के सामने पाइप लाइन में लीकेज होने से लंबे समय से पानी सड़क पर बह रहा है। वहीं भरत मंदिर के आगे आसपास के मकानों का गंदा पानी निकासी के अभाव में सड़क के एक ओर से दूसरी ओर बहता रहता है, जिससे वहां हमेशा जलभराव बना रहता है। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी कोठी के सामने भी इसी प्रकार की स्थिति बनी हुई है। लगातार पानी भरे रहने से सड़क की परत उखड़ने लगी है और गड्ढे बनने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है।
यह मार्ग लोक निर्माण विभाग के अधीन है, लेकिन समस्या का अब तक समाधान नहीं हो सका है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक खराब हो सकती है, जिससे आवागमन प्रभावित होगा।
विज्ञापन
क्षेत्र निवासी राजेश साहू, महेंद्र सिंह और रमेशचंद्र गुप्ता ने लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित अधिकारियों से शीघ्र जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने, पाइप लाइन लीकेज दुरुस्त करने तथा क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।