फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi The husband was murdered by the wife at the hands of the lover was murdered due to illicit relations

झांसी: प्रेमी के हाथों पत्नी ने कराया था पति का कत्ल, अवैध संबंधों के चलते की गई थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 17 May 2022 08:33 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 17 May 2022 08:33 PM IST
सार

एसपी (आरए) नैपाल सिंह ने बताया कि गरौठा के सुभाष नगर निवासी भान सिंह यादव (42) पुत्र बसोरे के अपहरण की आशंका जताते हुए उसकी पत्नी अनीता ने 26 अप्रैल को गरौठा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने भान सिंह को खोजना शुरू किया। 29 अप्रैल को उसकी लाश करौखर रोड पर नहर पुलिया के पास मिली।

विज्ञापन
Jhansi The husband was murdered by the wife at the hands of the lover was murdered due to illicit relations
हत्या मामले में गिरफ्तार मृतक की पत्नी और उसका प्रेमी - फोटो : ट्विटर

विस्तार

गरौठा में मारे गए युवक भान सिंह की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसकी पत्नी को प्रेमी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि भान सिंह की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई। पुलिस ने आला कत्ल भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


एसपी (आरए) नैपाल सिंह ने बताया कि गरौठा के सुभाष नगर निवासी भान सिंह यादव (42) पुत्र बसोरे के अपहरण की आशंका जताते हुए उसकी पत्नी अनीता ने 26 अप्रैल को गरौठा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने भान सिंह को खोजना शुरू किया। 29 अप्रैल को उसकी लाश करौखर रोड पर नहर पुलिया के पास मिली। उसकी लाश सड़ चुकी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने गांव वालों से पूछताछ शुरू की। पूछताछ के बाद सबसे पहला शक पुलिस को भान सिंह की पत्नी अनीता पर ही हुआ। पुलिस ने अनीता का सीडीआर खंगाला। मालूम चला कि हमीरपुर के मझगवां गांव निवासी रंजीत यादव पुत्र रघुवीर से अनीता की दिन में कई बार बात होती है। रंजीत के सीडीआर खंगालने पर उसकी लोकेशन 24 मई को करौखर रोड पर मिली। पुलिस ने रंजीत को उठाकर पूछताछ की, तब उसने पूरा राज उगल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रंजीत ने पुलिस को बताया कि भान सिंह छोटा मोटा काम करता था, जबकि पत्नी चाय की दुकान चलाती है। करीब चार साल पहले उसके अनीता से अवैध संबंध बन गए थे। यह बात भान सिंह को मालूम चल गई। इस वजह से अनीता और भान सिंह की रोजाना लड़ाई होने लगी। दोनों ने मिलकर भान सिंह को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

पत्नी ने ही दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

उसने बताया कि 24 अप्रैल को अनीता ने भूसा खरीदने के बहाने भान सिंह को रंजीत के दोस्त रघुवीर के साथ भेज दिया। यहां रंजीत पहले से मौजूद था। रंजीत ने साथी के साथ मिलकर भान सिंह की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए। अपने ऊपर शक न होने देने के लिए अनीता ने थाने में जाकर एफआईआर दर्ज करा दी।

रंजीत की निशानदेही पर पुलिस ने आला कत्ल भी बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। एसपी (आरए) के मुताबिक अनीता एवं रंजीत पर आईपीसी की धारा 302, 201 एवं 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज करके उनको जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed