फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: The accountant was asking for bribe in lieu of reporting in the inheritance was caught by the anti-corruption team

झांसी: वरासत में रिपोर्ट लगाने के एवज में घूस मांग रहा था लेखपाल, एंटी करेप्सन टीम ने पकड़ा

Thu, 20 Jan 2022 08:48 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, झांसी।
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 20 Jan 2022 08:48 PM IST
सार

कुसमिलिया गांव निवासी राजेंद्र कुमार राजपूत के पिता श्रीपत का एक साल पहले निधन हो चुका है। उसने अपनी पांच एकड़ जमीन को वरासत में दर्ज कराने के लिए तहसील में ऑनलाइन आवदेन किया। तहसील उरई के कुसमिलिया इलाके में तैनात लेखपाल हरिशंकर निरंजन को इसमें रिपोर्ट लगानी थी, जिसके लिए उसने 10 हजार रुपये रिश्वत मांगी।

विज्ञापन
Jhansi: The accountant was asking for bribe in lieu of reporting in the inheritance was caught by the anti-corruption team
भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार - फोटो : Social Media

विस्तार

झांसी भ्रष्टाचार निरोधक यूनिट ने उरई में वरासत दर्ज करने की एवज में पांच हजार रुपये की घूस मांग रहे लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ लिया। लिखा-पढ़ी के बाद लेखपाल को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


भ्रष्टाचार निरोधक दस्ता निरीक्षक अंबरीश यादव के मुताबिक कुसमिलिया गांव निवासी राजेंद्र कुमार राजपूत के पिता श्रीपत का एक साल पहले निधन हो चुका है। इसके बाद उसने अपनी पांच एकड़ जमीन को वरासत में दर्ज कराने के लिए तहसील में ऑनलाइन आवदेन किया। तहसील उरई के कुसमिलिया इलाके में तैनात लेखपाल हरिशंकर निरंजन को इसमें रिपोर्ट लगानी थी। लेखपाल ने इसकी एवज में राजेंद्र से 10 हजार रुपये की घूस मांगी।

विज्ञापन

पांच हजार में तय हुआ सौदा

राजेंद्र ने रकम को अधिक बताते हुए देने में असमर्थता जताई लेकिन, लेखपाल बिना पैसा लिए काम करने को तैयार नहीं हुआ। काफी मान-मनौव्वल के बाद लेखपाल पांच हजार रुपये में काम करने पर राजी हुआ। राजेंद्र ने 18 जनवरी को इसकी शिकायत एंटीकरेप्सन टीम से कर दी। शिकायत मिलने पर टीम ने पड़ताल शुरू की।

प्रथम दृष्टया शिकायत सही मिलने के बाद टीम कार्रवाई करने के लिए बृहस्पतिवार सुबह उरई पहुंच गई। लेखपाल ने राजेंद्र को जिला निर्वाचन कार्यालय के पास बुलाया था। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे निरीक्षक अंबरीश यादव, निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, संजय कुमार समेत आठ सदस्यीय एंटी करप्शन टीम वहां पहुंच गई। टीम ने राजेंद्र को केमिकल लगे नोट पहले से दिए थे। जैस ही राजेंद्र ने नोट लेखपाल को थमाए दस्ते ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके पर उसका हाथ पानी से धुलवाया गया। इसमें लेखपाल के हाथ से केमिकल का रंग छूटा। टीम लेखपाल को लेकर उरई कोतवाली पहुंची। लिखा-पढ़ी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed