फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Tap water reaches 7,740 households in Gursarai and Garautha

Jhansi: गुरसराय और गरौठा के 7,740 घरों में नल से पहुंचा जल, नगर विकास मंत्री ने किया पेयजल योजना का लोकार्पण

Sat, 25 Jul 2026 08:45 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 25 Jul 2026 08:45 PM IST
सार

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने शुक्रवार को 83.24 करोड़ रुपये की लागत से बनी गुरसराय एवं गरौठा पेयजल योजना का लोकार्पण किया।

विज्ञापन
Jhansi: Tap water reaches 7,740 households in Gursarai and Garautha
गुरसराय व गरौठा में पेयजल योजना का लोकार्पण। - फोटो : विभाग।

विस्तार

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने शुक्रवार को 83.24 करोड़ रुपये की लागत से बनी गुरसराय एवं गरौठा पेयजल योजना का लोकार्पण किया। इस जल परियोजना की मदद से इन दोनों कस्बों के कुल 7,740 घरों तक पीने का साफ पानी पहुंच सकेगा। लोकार्पण के बाद कुछ इलाकों में पेयजल आपूर्ति भी शुरू हो गई।
विज्ञापन


लोकार्पण करते हुए नगर विकास मंत्री ने बुंदेलखंड के घर-घर तक पीने का पानी पहुंचाने को सरकार का संकल्प बताया। उन्होंने कहा कि सरकार के संकल्प का ही नतीजा है कि सूखे बुंदेलखंड के घरों तक नल से पानी पहुंच रहा है। यहां 83.24 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक जल शोधन एवं वितरण व्यवस्था विकसित की गई है। सौर ऊर्जा परियोजनाओं में भी तेजी लाई गई है। डिफेंस कॉरिडोर और सौर ऊर्जा परियोजनाओं के सहारे निवेश के साथ रोजगार के रास्ते खुल रहे हैं। बुंदेलखंड से पलायन रोकना सरकार की प्राथमिकता है। इन परियोजनाओं के जरिये युवाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता मुकेश पाल ने जल परियोजना के बारे में जानकारी दी। विधायक जवाहर लाल राजपूत ने समय पर इस परियोजना के पूरी हो जाने पर प्रसन्नता जताई। इस दौरान विधायक राजीव सिंह पारीछा, एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी, रमा निरंजन, अधिशासी अभियंता मुकेश पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed