{"_id":"6aace45f9eac6ed5210af529","slug":"jhansi-shutters-of-medical-stores-in-mauranipur-came-down-as-soon-as-the-drug-inspector-arrived-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: मऊरानीपुर में औषधी निरीक्षक के पहुंचते ही गिरे मेडिकल स्टोरों के शटर, एक दुकान बंद करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: मऊरानीपुर में औषधी निरीक्षक के पहुंचते ही गिरे मेडिकल स्टोरों के शटर, एक दुकान बंद करने के निर्देश
Fri, 18 Sep 2026 12:42 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:42 PM IST
सार
इस दौरान विभागीय टीम ने बिना नियम पालन किए चल रहे मेडिकल स्टोरों की गहनता से जांच की और खामी मिलने पर एक दुकान का लाइसेंस निरस्त /बंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर की दुकान पर जांच करते ड्रग इंस्पेक्टर राहुल कुमार।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मऊरानीपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को ड्रग इंस्पेक्टर की अचानक हुई छापामार कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में अफरा-तफरी मच गई। टीम के आने की सूचना फैलते ही बाजार के कई मेडिकल स्टोर के शटर आनन-फानन में गिर गए और संचालक मौके से खिसक लिए। इस दौरान विभागीय टीम ने बिना नियम पालन किए चल रहे मेडिकल स्टोरों की गहनता से जांच की और खामी मिलने पर एक दुकान का लाइसेंस निरस्त /बंद करने के निर्देश दिए।
ड्रग इंस्पेक्टर राहुल कुमार अपनी टीम के साथ कस्बे में मेडिकल स्टोरों की जांच करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई विशेष रूप से ऐसे थोक दवा विक्रेताओं के खिलाफ की जा रही है, जिन्होंने थोक बिक्री का लाइसेंस ले रखा है। लेकिन लंबे समय से उसके तहत व्यापार नहीं कर रहे हैं। जांच के क्रम में टीम कटरा मोहल्ला स्थित नीलेश मेडिकल स्टोर पहुंची। पड़ताल में सामने आया कि संचालक पूर्व में राकेश मेडिकल स्टोर के नाम से कारोबार करते थे और वर्तमान में नीलेश मेडिकल के नाम से काम कर रहे हैं। कागजी प्रक्रिया में खामी पाए जाने पर ड्रग इंस्पेक्टर ने संचालक को नियमों के तहत एक लाइसेंस बंद करने के निर्देश दिए।