फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Secretary suspended and Village Head's powers frozen over MGNREGA irregularities

Jhansi: मनरेगा में अनियमितता पर सचिव निलंबित, प्रधान के अधिकार सीज, 9.69 लाख के सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप

Wed, 08 Jul 2026 08:30 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 08 Jul 2026 08:30 PM IST
सार

सिमथरी में मनरेगा के तहत तीन साल पहले मिट्टी भराव से संबंधित तीन कार्य कराए गए थे। इन कार्यों की जांच में वित्तीय अनियमितता और सरकारी धन के दुरुपयोग की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन
Jhansi: Secretary suspended and Village Head's powers frozen over MGNREGA irregularities
ग्राम पंचायत सचिव निलंबित।

विस्तार

चिरगांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिमथरी में मनरेगा के तहत कराए गए मिट्टी भराव कार्यों की जांच में वित्तीय अनियमितताएं मिलने पर ग्राम पंचायत सचिव सुदीप तिवारी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, ग्राम प्रधान प्रकाश कुशवाहा के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज कर एडीओ पंचायत को ग्राम पंचायत का प्रशासक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


सिमथरी में मनरेगा के तहत तीन साल पहले मिट्टी भराव से संबंधित तीन कार्य कराए गए थे। इन कार्यों की जांच में वित्तीय अनियमितता और सरकारी धन के दुरुपयोग की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट में करीब 9.69 लाख रुपये के दुरुपयोग का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन


जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार ने ग्राम पंचायत सचिव सुदीप तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उन्हें विकासखंड गुरसराय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, डीपीआरओ ने ग्राम प्रधान प्रकाश कुशवाहा के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए हैं। ग्राम पंचायत के कार्यों के संचालन के लिए एडीओ पंचायत को प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed