{"_id":"6a892791f56fec1dee003826","slug":"jhansi-scouting-by-day-with-google-s-help-then-theft-at-night-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: गूगल के सहारे दिन में रेकी और फिर रात में चोरी, दुर्घटनाग्रस्त बस के टायर चोरी करते पकड़े गए दो बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: गूगल के सहारे दिन में रेकी और फिर रात में चोरी, दुर्घटनाग्रस्त बस के टायर चोरी करते पकड़े गए दो बदमाश
Sat, 22 Aug 2026 10:07 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 22 Aug 2026 10:07 AM IST
सार
आरोपी गूगल पर सर्च कर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की लोकेशन पता करते थे। इसके बाद वहां जाकर दिन में रेकी करते थे। आधी रात के बाद चोरी की घटना अंजाम देते थे।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बड़ागांव पुलिस ने झांसी-कानपुर हाईवे पर मिथिला रिजॉर्ट के सामने दुर्घटनाग्रस्त बस से नए टायरों की चोरी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गूगल पर सर्च कर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की लोकेशन पता करते थे। इसके बाद वहां जाकर दिन में रेकी करते थे। आधी रात के बाद चोरी की घटना अंजाम देते थे।
सीओ सदर प्रिया सिंह ने बताया कि शुक्रवार तड़के बड़ागांव हाईवे पर गश्त के दौरान मिथिला रिजॉर्ट के सामने पुलिस को दुर्घटनाग्रस्त बस से टायर खोलते दो युवक दिखे। पुलिसकर्मियों के पहुंचने पर युवक भागने लगे। पीछा करने पर दोनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम वाहिद खान निवासी भट्टा गांव एवं जानकी अहिरवार निवासी शंकरगढ़, बड़ागांव बताया। उनके पास से मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। मोबाइल फोन खंगालने में गूगल में दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के बारे में कई बार सर्च किया गया था। इसके साथ ही टायर बेचने की दुकानों के बारे में भी सर्च किया गया था। उनके पास से एक जैक, टूल किट और टायर बरामद हुआ। पुलिस टीम में थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय, चौकी प्रभारी नवाब सिंह, मनीष तिवारी, विनीत कुमार शामिल रहे।