{"_id":"68ecd88d352b45c36908e322","slug":"jhansi-sarpanch-dies-in-a-road-accident-while-trying-to-pick-up-his-mobile-phone-left-behind-at-a-hotel-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: सरपंच की सड़क हादसे में मौत, खड़ी गाय से बाइक टकराने पर हुई दुर्घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: सरपंच की सड़क हादसे में मौत, खड़ी गाय से बाइक टकराने पर हुई दुर्घटना
Mon, 13 Oct 2025 04:16 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 13 Oct 2025 04:16 PM IST
सार
सरपंच संजीव तीन दिन पहले अपने चचेरे भाई बिहारी के साथ कोलकाता गए थे। रविवार की रात ट्रेन से लौटे थे। उन्हें लेने के लिए उनका चचेरा भाई घर से बाइक लेकर लौट गया। जिसके बाद उन्होंने घर पर फोन कर बाइक मंगवाई।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर खड़े पीड़ित परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के थाना सेंधरी क्षेत्र के ग्राम ढीमरपुरा के सरपंच संजीव केवट की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बाइक से झांसी से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में सड़क पर खड़ी गाय से टकराने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें चिरगांव सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 40 वर्षीय संजीव केवट तीन दिन पहले अपने चचेरे भाई बिहारी केवट के साथ कोलकाता गए थे। रविवार की रात ट्रेन से लौटे। उन्हें लेने के लिए उनका चचेरा भाई घर से बाइक लेकर लौटने के बाद उन्होंने घर फोन कर बाइक मंगवाई। उनका भाई सुखनी बाइक लेकर झांसी पहुंचा। तीनों ने लौटते समय रास्ते में एक होटल पर खाना खाया, जहां संजीव ने मोबाइल चार्ज पर लगा दिया। मोबाइल वहीं भूल जाने पर उन्होंने अपने भाइयों को धमना पुल के पास रोककर खुद बाइक से वापस होटल की ओर चले गए। इसी दौरान सड़क पर खड़ी गाय से टकराकर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें एंबुलेंस से चिरगांव सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सरपंच तेज रफ्तार में बाइक चलाकर मोबाइल लेने जा रहे थे, तभी हादसा हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन