{"_id":"63ca8fc1c639f7740b38c77e","slug":"jhansi-ruckus-of-the-relatives-of-the-girl-student-who-hanged-herself-in-bu-hostel-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi : बीयू के हॉस्टल में फांसी लगाने वाली छात्रा के परिजनों का हंगामा, वार्डन, मेट्रन के साथ धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi : बीयू के हॉस्टल में फांसी लगाने वाली छात्रा के परिजनों का हंगामा, वार्डन, मेट्रन के साथ धक्कामुक्की
Fri, 20 Jan 2023 06:29 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 20 Jan 2023 06:29 PM IST
सार
गार्ड ने खिड़की खोलकर देखा तो छात्रा का शव फंदे से लटक रहा था। शव का आज पोस्टमार्टम हुआ। परिजन भी झांसी पहुंचे। इसके बाद परिजन हॉस्टल पहुंचे। जहां उन्होंने वार्डन और मेट्रन के साथ धक्कामुक्की की। जमकर हंगामा किया। बीयू के शिक्षकों पर पढ़ाई न कराने का आरोप लगाया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के समता गर्ल्स हॉस्टल में बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन की छात्रा सृष्टि ने बृहस्पतिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शुक्रवार को झांसी पहुंचे परिजनों ने वार्डन और मेट्रन के साथ धक्कामुक्की और जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
गोरखपुर निवासी छात्रा की बुधवार रात 11:30 बजे अपने परिजनों से फ़ोन पर बात हुई थी। बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे जब परिजनों ने उसको कई बार फोन किया मगर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद हॉस्टल वार्डन को परिजनों ने इसकी सूचना दी। वार्डन ने काफी देर तक गेट खटखटाया मगर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद सुरक्षा गार्ड को सूचना दी गई।