फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Retired railway employee duped of Rs 14.81 lakh by promising profits

झांसी: मुनाफे का झांसा देकर रिटायर्ड रेलकर्मी को साइबर जालसाज ने ठगा, लगाई 14.81 लाख की चपत

Thu, 13 Nov 2025 10:45 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 13 Nov 2025 10:45 AM IST
सार

महेंद्र ने साइबर पुलिस को बताया कि उनको टेलीग्राम एप पर ओपेन टेक अलायंश के टास्क ग्रुप में जोड़ा गया था। निवेश करने पर मोटा मुनाफा होने की बात कही गई थी। उन्होंने स्मार्ट फोन एप्लीकेशन ओपन टेक अलायंश पर निवेश करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Jhansi: Retired railway employee duped of Rs 14.81 lakh by promising profits
साइबर फ्रॉड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे से सेवानिवृत्त रानी लक्ष्मीबाई नगर निवासी महेंद्र मिस्त्री को झांसा देकर जालसाजों ने 14.81 लाख रुपये की चपत लगा दी। उन्होंने जालसाजों के खिलाफ साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


महेंद्र ने साइबर पुलिस को बताया कि उनको टेलीग्राम एप पर ओपेन टेक अलायंश के टास्क ग्रुप में जोड़ा गया था। निवेश करने पर मोटा मुनाफा होने की बात कही गई थी। उन्होंने स्मार्ट फोन एप्लीकेशन ओपन टेक अलायंश पर निवेश करना शुरू कर दिया। दो माह के दौरान उन्होंने अपने खाते से 13,32,382 रुपये जमा कराए जबकि पुत्र यशवंत के खाते से 50 हजार रुपये जमा किए। कुल 14,81,381 रुपये का उन्होंने निवेश किया। यह पैसा जमा कराने के बाद उनको एप पर मुनाफा दिखने लगा। कुछ धनराशि निकालने के लिए उन्होंने विड्राल फार्म भरा, लेकिन पैसा नहीं मिला। उसमें दिए नंबरों पर बात करने पर भी जवाब नहीं आया। कुछ दिनों बाद मोबाइल नंबर स्विच ऑफ हो गए। कई कोशिश के बाद भी पैसा वापस नहीं मिला। साइबर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed