फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Retired junior engineer from Railways commits suicide by hanging himself.

Jhansi: रेलवे से सेवानिवृत्त अवर अभियंता ने फंदा लगाकर दी जान, घर में रहते थे अकेले

Sat, 22 Nov 2025 08:44 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 22 Nov 2025 08:44 AM IST
सार

परिजनों ने बताया कि उनकी पत्नी ऊषा की 26 साल पहले मौत हो चुकी है। उनका इकलौता पुत्र महेश रेलवे में सेक्शन इंजीनियर है। इन दिनों उसकी पोस्टिंग मुंबई में है। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मुंबई में रहता है

विज्ञापन
Jhansi: Retired junior engineer from Railways commits suicide by hanging himself.
फांसी। - फोटो : Freepik

विस्तार

शुक्रवार सुबह प्रेमनगर के कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी अच्छे राम पाल (70) ने अपने आवास पर फंदा लगाकर जान दे दी। वह घर में अकेले रहते थे जबकि नीचे के फ्लोर में किराएदार रहते हैं। घर के अंदर उनका शव फंदे से लटका मिला। परिजन उनके आत्महत्या की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन


प्रेमनगर थाने के खेरा के कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी अच्छे राम पाल झांसी रेल मंडल से करीब दस साल पहले अवर अभियंता पद से सेवानिवृत्त हुए थे। परिजनों ने बताया कि उनकी पत्नी ऊषा की 26 साल पहले मौत हो चुकी है। उनका इकलौता पुत्र महेश रेलवे में सेक्शन इंजीनियर है। इन दिनों उसकी पोस्टिंग मुंबई में है। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मुंबई में रहता है जबकि तीन बेटियां सुमित्रा, सावित्री एवं उर्मिला की शादी कर चुके हैं।
विज्ञापन


अच्छे राम यहां अकेले रहते थे। खाना बनाने का काम घरेलू सहायिका करती थी। किराएदारों ने सुबह उनको घर के बाहर टहलते देखा। वह बाहर बैठकर अखबार पढ़ रहे थे। उसके बाद अंदर चले गए। करीब नौ बजे घरेलू सहायिका के आने पर कुंडी खुली हुई थी। वह रसोई में जाकर खाना बनाने लगी। काफी देर तक हलचल न होने पर वह उनके कमरे में पहुंची। यहां उनका शव पंखे से लटका दिखा। यह देखकर उसकी चीख निकल गई। शोर-शराबा सुनकर किराएदार ऊपर आ गए। कुछ देर में उनकी बेटियां भी पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि पोस्टमार्टम कराने पर आत्महत्या की बात सामने आई है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed