{"_id":"659dad0bed8aa0539f0aa9a0","slug":"jhansi-ranks-second-in-redressal-of-complaints-on-jansunwai-portal-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-240821-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में झांसी का दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में झांसी का दूसरा स्थान
विज्ञापन
झांसी। जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में झांसी फिर से दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। डीएम ने शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। ताकि, जनपद पहला स्थान प्राप्त कर सके।
जनसुनवाई पोर्टल, तहसील दिवस और डीएम की जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों को पोर्टल पर डाला जाता है। शिकायतों के निस्तारण की स्थिति जानने के लिए शिकायतकर्ता को शासन स्तर और मुख्यमंत्री कार्यालय से भी फोन किए जाते हैं। समय से शिकायत निस्तारण न होने पर उसे डिफॉल्टर संदर्भ की सूची में डाल दिया जाता है। तीन महीने में ऑनलाइन, जनता दर्शन के दौरान 1258 शिकायतें आईं। डिफाल्टर की सूची में कोई शामिल नहीं है। इनमें से 1200 का निस्तारण हुआ। सीएम कार्यालय संदर्भ में 10 में से नौ नंबर व अन्य मामलों में पूरे नंबर मिले हैं। भौतिक सत्यापन और डीएम के संदर्भ समेत अन्य में जिले को पूरे अंक मिले। ऐसे में अक्तूबर माह में दूसरे पायदान पर रहा झांसी दिसंबर की रैंकिंग में फिर से दूसरे स्थान पर आया है। नवंबर की अपेक्षा इस बार स्थिति सुधरी है। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अफसरों को डीएम अविनाश कुमार ने फटकार लगाई। जनता दर्शन में आई शिकायतों को सात दिन, शिकायत निस्तारण में फीडबैक संतोषजनक न मिलने पर मौके पर जाकर समस्या दूर करने के निर्देश दिए। इससे रैंकिंग में सुधार हुआ। कलक्ट्रेट में दो माह से भटक रही वार्ड 18 की निशा आदिवासी का आयुष्मान कार्ड बना। छनियापुरा निवासी पार्वती को मृतक दिखाकर वृद्धावस्था पेंशन बंद हो गई थी। जांच कराए जाने के बाद पेंशन फिर से मिलने लगी है। विमल और हेमंत राजपूत ने नौ अक्तूबर को जनसुनवाई में डीएम को बताया कि बैदोरा तहसील में दबंगों द्वारा खेत पर अवैध कब्जा करने, मूंगफली की फसल उखाड़ने की जानकार दी थी। जांच के बाद शिकायत का निस्तारण हो गया। झांसी तहसील की सीता देवी ने 18 नवंबर को जनसुनवाई के दौरान वृद्धावस्था पेंशन बंद होने की शिकायत की थी। अब पेंशन मिलने लगी है।