{"_id":"68e86f5b65b140ae840780d2","slug":"jhansi-public-representatives-raised-issues-in-the-cm-s-review-meeting-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की समीक्षा बैठक में जनप्रतिनिधियों ने उठाए मुद्दे: ट्रस्ट के नाम हुई सरकारी जमीन पर कार्रवाई के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की समीक्षा बैठक में जनप्रतिनिधियों ने उठाए मुद्दे: ट्रस्ट के नाम हुई सरकारी जमीन पर कार्रवाई के आदेश
Fri, 10 Oct 2025 07:58 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 10 Oct 2025 07:58 AM IST
सार
गरौठा विधायक ने कहा कि मोंठ तहसील क्षेत्र में झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रस्ट के नाम सरकारी जमीन कर दी गई है। ये पिछली सरकारों में हुआ है। इस जमीन पर बस स्टैंड का निर्माण होना चाहिए। सीएम ने डीएम को तत्काल जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन
झांसी समीक्षा बैठक में सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्वेंशन सेंटर में हुई समीक्षा बैठक में गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया कि मोंठ तहसील क्षेत्र में झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रस्ट के नाम सरकारी जमीन कर दी गई है। ये पिछली सरकारों में हुआ है। इस जमीन पर बस स्टैंड का निर्माण होना चाहिए। सीएम ने डीएम को तत्काल जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए।
गरौठा विधायक ने सीएम से एरच बांध के पुन: निर्माण की भी मांग की। इसके अलावा बेतवा नदी पर खिरियाघाट के रपटा के स्थान पर पुल निर्माण कराने के लिए सेतु निगम को 55 करोड़ की राशि जारी होने के बाद भी कार्य धीमा होने की शिकायत की। ये भी कहा कि गुरसराय-गरौठा पुनर्गठन पेयजल योजना से अब तक पानी नहीं मिल पाया है। एक महीने से टेस्टिंग चल रही है।
अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की मांग
मेयर बिहारी लाल आर्य ने मुख्यमंत्री से झांसी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की मांग की। इसके अलावा हंसारी रेलवे क्रॉसिंग पर रेल सेक्शन समपार संख्या 369 पर और मुस्तरा रेलवे स्टेशन के पास उपरगामी सेतु का निर्माण कराने की मांग की। मेयर ने कहा कि अग्रसेन चौराहे से लेकर ओरछा तिगैला तक सड़क फोरलेन की जाए। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने झांसी के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम भी मांगा।
विज्ञापन
दीर्घ सेतु निर्माण की मांग
समीक्षा बैठक में सदर विधायक रवि शर्मा ने सदर विधानसभा क्षेत्र में 220/133/33 केवी के नए उपकेंद्र स्थापित कराने की मांग उठाई। कहा कि गर्मी में बिजली समस्या अधिक रहती है। अब आने वाले त्योहारों के मद्देनजर यदि आपूर्ति इसी तरह रही तो समस्या होगी। बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने भांडेर-भिंड-इटावा को जोड़ने वाला चिरगांव आरओबी और बड़ागांव के पास बेतवा नदी पर दीर्घ सेतु निर्माण की मांग की। एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी ने कहा कि झांसी में कुछ शिक्षा माफिया गलत तरीके से शिक्षकों का उत्पीड़न कर रहे हैं।
करंट से मौत पर मांगी आर्थिक मदद, कार्रवाई की मांग
बुधवार को प्रेमनगर में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर दयाकिशोर साहू के परिवार के तीन लोगों की मौत पर आर्थिक सहायता दिलाने का मुद्दा विधायक रवि शर्मा ने उठाया। सीएम से मामले की जांच कराने की मांग की। कहा कि जो दोषी हो, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।