फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Priyanka gets water cooler installed in Archana's ward; sparks confrontation.

Jhansi: अर्चना के वार्ड में प्रियंका ने लगवा दिया वाटर कूलर, टकराव, वार्ड 45 की पार्षद ने खोला मोर्चा

Sat, 25 Jul 2026 02:34 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 25 Jul 2026 02:34 PM IST
सार

छनियापुरा वार्ड की पार्षद ने नगर आयुक्त से शिकायत की है कि तलैया पार्षद के पत्र में उनके वार्ड में वाटर कूलर लगाया गया है। जबकि, वो पत्र देती रहीं लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
Jhansi: Priyanka gets water cooler installed in Archana's ward; sparks confrontation.
रानीमहल पर लगा वह वाटर कूलर जिसके वजह से विवाद हुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो वार्डों के पार्षदों के बीच एक वाटर कूलर लगने के बाद टकराव शुरू हो गया है। छनियापुरा वार्ड की पार्षद अर्चना राय ने नगर आयुक्त से शिकायत की है कि तलैया की पार्षद प्रियंका साहू के पत्र में उनके वार्ड में वाटर कूलर लगाया गया है। जबकि, वो पत्र देती रहीं लेकिन संबंधित विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। ये भी कहा कि यदि भविष्य में दोनों पार्षदों के बीच वाद-विवाद होता है तो निगम प्रशासन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन


महानगर के वार्ड 45 और 47 आपस में सटे हुए वार्ड हैं। दोनों ही वार्डों की कमान पार्षद महिला के पास है। मौजूदा बोर्ड का करीब सवा तीन साल का कार्यकाल पूरा हो जाने के बाद अब दोनों वार्डों के पार्षदों के बीच विवाद की स्थिति सामने आ गई है। शुक्रवार को वार्ड 45 की पार्षद अर्चना राय ने नगर आयुक्त को पत्र सौंपकर कहा कि वार्ड 47 तलैया की पार्षद प्रियंका साहू की ओर से उनके वार्ड में साफ-सफाई, निर्माण कार्य से लेकर मार्ग प्रकाश विभाग तक के हर कार्य में हस्तक्षेप किया जाता है। जब वह वार्ड में विकास कार्य कराने का प्रस्ताव देती हैं तो कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
विज्ञापन


कहा कि उन्होंने वार्ड में रानी महल के सामने वाटर कूलर लगवाने के लिए मार्ग प्रकाश विभाग में प्रार्थनापत्र दिया था, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, जब पार्षद प्रियंका साहू ने इसी को लेकर पत्र दिया तो वाटर कूलर लगवा दिया गया। अर्चना राय ने कहा कि वार्ड 45 छनियापुरा में उनकी ओर से दिए जाने वाले पत्रों के आधार पर ही कार्य करवाए जाएं। साथ ही वार्ड 47 की पार्षद को भी पत्र के माध्यम से अवगत कराया जाए कि वह जिस वार्ड की पार्षद हैं, वहीं विकास कार्य करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्षेत्रवासियों की मांग पर जनहित में लगवाया वाटर कूलर: प्रियंका
वार्ड 45 की पार्षद के आरोपों पर वार्ड 47 की पार्षद प्रियंका साहू का कहना है कि बीच में कुछ समय के लिए वार्ड 45 की पार्षद झांसी में नहीं थीं। मई, जून की भीषण गर्मी में तलैया, अंदर सैंयर गेट इलाके के साथ ही अंदर ओरछा गेट और छनियापुरा में भी पानी का संकट हो गया था। चूंकि, रानी महल के आसपास का क्षेत्र काफी भीड़भाड़ वाला है। यहां पर सैलानी भी आते हैं। इसलिए उन्होंने क्षेत्रवासियों की मांग पर जनहित में वाटर कूलर लगवाया है। इसके अलावा उन्होंने वार्ड 45 की पार्षद के वार्ड में कोई काम नहीं कराया है। नगर निगम प्रशासन इसकी जांच करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed