{"_id":"5f36f72b8ebc3e3ca2706520","slug":"jhansi-police-work-in-hindi-jhansi-news-jhs1738998118","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हिंदी हैं हम’ अभियान में सहयोग के लिए झांसी पुलिस ने बढ़ाया हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हिंदी हैं हम’ अभियान में सहयोग के लिए झांसी पुलिस ने बढ़ाया हाथ
Sat, 15 Aug 2020 04:47 PM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
'हिंदी हैं हम' अभियान को मिला झांसी पुलिस का साथ
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के 'हिंदी हैं हम' अभियान को हाथों हाथ लिया जा रहा है। हर वर्ग अपने स्तर पर सहयोग के लिए आगे आ रहा है। इस मुहिम से प्रभावित होकर झांसी के एसएसपी दिनेश कुमार पी ने पुलिस अधिकारियों के साथ थानेदारों को हर हाल में हिंदी में ही काम करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मोबाइल के संदेश भी हिंदी में टाइप किए जाएं, ताकि हमारी भाषा मजबूत हो सके। हिंदी हैं हम अभियान को एसएसपी दिनेश कुमार पी ने जमकर सराहा है।
विज्ञापन
इसे अमल में लाने के लिए एसएसपी ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों, थानेदारों व अन्य पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए हैं कि पुलिस के सारे कागजी काम हर हाल में हिंदी में ही किए जाएं। प्रयास रहे कि अंग्रेजी के शब्द किसी भी स्तर पर उपयोग में न लाए जाएं।
विज्ञापन
इससे हमारी मातृभाषा को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी मोबाइल पर टाइप करने वाले संदेशों को हिंदी में ही टाइप करें, ताकि हिंदी का अत्यधिक ज्ञान भी मिल सके। उन्होंने लोगों से भी अपील है कि वह अपने सभी काम हिंदी में करें, ताकि हमारी मातृभाषा हिंदी मजबूत हो सके।