फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi people are very fond of expensive dogs

महंगे कुत्तों के काफी शौकीन हैं झांसी वाले

Thu, 26 Aug 2021 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Jhansi people are very fond of expensive dogs
डॉग दिवस की खबर में ..... 14 साल की उम्र का पग डॉग। संवाद
झांसी। बृहस्पतिवार 26 अगस्त को ‘इंटरनेशनल डॉग डे’ मनाया जाएगा। यूं तो दुनिया भर में लाखों लोग बेहतरीन नस्ल और महंगे कुत्ते पालने का शौक रखते हैं। इस मामले में झांसी वाले भी पीछे नहीं हैं। शहर में कई लोग महंगे कुत्ते पाल रहे हैं। साइबेरियन हस्की, शिहत्जू, पग, फ्रेंच बुलडॉग, लेब्राडोर, ग्रेटडेन, जर्मन शेफर्ड और सेंट बर्नार्ड पाल रहे हैं। इनमें कई पपी की कीमत 55 हजार रुपये तक है। लोग इन पर महीने में हजारों खर्च भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ल्ड डॉग डे की स्थापना अमेरिका के पशु अधिवक्ता और पालतू जानवरों की जीवन शैली के विशेषज्ञ कोलीन पेज ने की थी। इस दिन को मनाने का उदेश्य रेस्क्यू सेंटर में कुत्तों की संख्या के प्रति जागरूकता फैलाने और इन्हें गोद लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। वर्ष 2013 में न्यूयार्क ने इसे मान्यता दी। तब से भारत समेत दुनिया के अन्य पशु प्रेमियों और संगठनों ने इस दिन को मनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

दिन भर एसी में रहते हैं दोनों साइबेरियन हस्की
झांसी। खास नस्ल के कुत्ते पालने के शौकीन उनाव बालाजी मार्ग पर रहने वाले शुभम ने अपने घर में दो साइबेरियन हस्की कुत्ते पाले हैं। इनकी कीमत 55 से 60 हजार रुपये के बीच है। शुभम बताते हैं कि अच्छी ब्रीड के साइबेरियन हस्की ठंडी बर्फीले स्थानों पर रहना पसंद करते हैं। झांसी का वातावरण काफी गर्म है इसलिए इन्हें हमेशा एसी में रखना पड़ता है। इनका खानपान और दिनचर्या बिल्कुल बंधी हुई होती है। सुबह 5 बजे उठकर वॉकिंग पर ले जाना, इनके खाने में फाइबर और प्रोटीन डाइट का खास ख्याल रखना पड़ता है अन्यथा ये बीमार हो जाते हैं। इस ब्रीड में पांच माह का कु त्ता भी काफी बड़ा दिखता है। इन कुत्तों का स्वभाव फ्रेंडली होता है लेकिन इन्हें कंट्रोल करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। ये पूरी तरह से मांसाहारी होते हैं। बताया कि उनका एक कुत्ता (फीमेल) डेढ़ साल की और दूसरा पांच महीने का है। कुत्ते को उन्होंने अंबाला से मंगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलना पसंद करते हैं शिहत्जू और पग डॉग
झांसी। बेहतरीन नस्ल और फ्रेंडली कुत्तों की शौकीन अयोध्या पुरी में रहने वाली सुनीता शर्मा और तृप्ति शर्मा ने अपने घर में पग और शिहत्जू डॉग पाल रखा है। दिल्ली से मंगाया गए चार महीने के शिहत्जू (नाम माइलो) की कीमत 50 हजार से अधिक है। इन्हें चीनी डॉग भी कहते हैं। इसके अलावा घर में एक घुंघरू नाम का पग (हचीसन) डॉग भी है। इसकी उम्र अब 14 वर्ष की है। तृप्ति ने बताया शिहत्जू डॉग फैमली में सभी से फ्रेंडली होते हैं, इन्हें लोगों के बीच रहना, सोना और खाना पसंद होता है। इन कुत्तों को इनके बड़े छबरीले बालों की वजह से काफी पसंद किया जाता है। उम्र के साथ इनके बाल इतने बड़े हो जाते हैं कि इनकी आंखें भी बालों से ढक जाती हैं। यह काफी फुर्तीले होते हैं, इन्हें खेलना बहुत पसंद होता है। इस तरह के कुत्ते में सिर्फ तीन-चार ही हैं। यह मांसाहारी होते हैं। दोनों कुत्तों में काफी अच्छी दोस्ती है।
सेलिब्रेटी डॉग है फ्रेंच बुलडॉग
झांसी। सिविल लाइन में रहने वाले भरत प्रेमानी और उनके बेटे धैर्य प्रेमानी को महंगे कुत्तों का काफी शौक है। उन्होंने फ्रेंच बुलडॉग पाला है। इसकी कीमत 48 से 55 हजार तक होती है। इसे सेलिब्रेटी डॉग भी कहते हैं। इसे पूरा समय एसी में रखना पड़ता है। इसे घर में ही रहना पसंद होता है, ज्यादा बाहर नहीं निकलता। भरत ने बताया इसे दिल्ली से मंगाया गया था। बुलडॉग धैर्य के साथ काफी फ्रेंडली है।

वैक्सीनेशन सही समय पर कराएं
डॉग क्लीनिक चलाने वाले डॉ. मृत्युंजय गोस्वामी का कहना है कि कुत्तों का डाइट और समय पर उनके वैक्सीनेशन का पूरा ध्यान रखना चाहिए। वैक्सीनेशन समय पर न होने से अच्छी से अच्छी ब्रीड के कुत्ते भी कमजोर और बीमार पड़ने लगते हैं। इसके अलावा कुत्ता जिस नस्ल का है उसे वैसे ही वातावरण में रखना सही होता है। अच्छी डाइट के लिए मार्केट में उपलब्ध डॉग फूड ले सकते हैं।
200 रुपये की दूध की बोतल, 300 का है डॉग शैंपू
बाल झाड़ने के लिए कंघा 150
दूध की बोतल 200 से 350
नेल कटर 150
गले का पट्टा 200 से 450
पकड़ने वाली रस्सी 150 से 350
साबुन 70 से 90
शैंपू 300 से 450
परफ्यूम 200 से शुरू
मुंह का मास्क 250
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed