फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Officers arrived on the complaint of encroachment on the catchment area of Ghurari river.

Jhansi: घुरारी नदी के जलग्रहण क्षेत्र पर कब्जा की शिकायत पर पहुंचे अफसर, काम रुकवाया, जमीन की होगी पैमाइश

Sun, 11 Jan 2026 07:37 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 11 Jan 2026 07:37 AM IST
सार

घुरारी नदी के क्षेत्र में अतिक्रमण, मुख्य प्रवाह के पास कुछ लोगों द्वारा 300 मीटर से अधिक लंबाई में प्लॉटिंग करने की शिकायत आईजीआरएस पर परमार्थ संस्था की जल सहेली अंतिम झा ने की थी।

विज्ञापन
Jhansi: Officers arrived on the complaint of encroachment on the catchment area of Ghurari river.
मौके पर पहुंचा प्रशासन - फोटो : संवाद

विस्तार

सिमरावारी गांव में घुरारी नदी के जलग्रहण क्षेत्र पर कब्जा होने की शिकायत पर राजस्व, खनन और वन विभाग की टीम जांच करने पहुंची। यहां प्लॉटिंग से संबंधित काम को रुकवा दिया। राजस्व अभिलेखों में दर्ज नदी की भूमि पूरी मिली। अब एसडीएम सदर ने निजी काश्तकार की जमीन की पैमाइश के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन



घुरारी नदी के क्षेत्र में अतिक्रमण, मुख्य प्रवाह के पास कुछ लोगों द्वारा 300 मीटर से अधिक लंबाई में प्लॉटिंग करने की शिकायत आईजीआरएस पर परमार्थ संस्था की जल सहेली अंतिम झा ने की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि नदी किनारे 10 से 15 फीट भीतर तक अतिक्रमण कर लिया गया है। मुख्य धारा के बिल्कुल किनारे दीवार बना दी गई है। अमर उजाला ने इस खबर को 10 जनवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद एसडीएम सदर गोपेश तिवारी मौके पर पहुंचे। लेखपाल जितेंद्र कुमार ने नदी की भूमि की पैमाइश शुरू की। दक्षिण-पश्चिम दिशा में 60 मीटर अथवा 198 फीट और दक्षिण-पूर्व दिशा में 95 मीटर अथवा 300 फीट नदी की चौड़ाई मिली।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि राजस्व अभिलेखों में जितनी भूमि नदी के नाम पर दर्ज है, उतनी मौके पर पाई गई है। जल सहेलियों ने शिकायत की है कि निजी काश्तकार भी अपनी भूमि से अधिक क्षेत्र में प्लॉटिंग कर रहे हैं। लेखपाल को जांच के आदेश दे दिए गए हैं। बताया गया कि काश्तकार से भी कहा गया है कि हदबंदी डालें। यह प्रक्रिया पूरी होने पर ही काम शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed