फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Now two girls missing from the ashram will be searched again, police resumes investigation

झांसीः अब फिर तलाशी जाएंगी आश्रम से लापता दो बालिकाएं, पुलिस ने दोबारा शुरू की जांच

Sat, 27 Jun 2020 08:40 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 27 Jun 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
Jhansi: Now two girls missing from the ashram will be searched again, police resumes investigation
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कानपुर के शेल्टर होम की 57 लड़कियों के कोरोना संक्रमित और सात के गर्भवती की घटना के बाद शासन के निर्देश पर शेल्टर होमों की जांच शुरू कर दी गई है। दो साल पहले थाना नवाबाद अंतर्गत मदर टेरेेसा आश्रम से लापता दो बालिकाओं की जांच भी शुरू हो गई है।  इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद चार विवेचक भी बदले गए, लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई। ऐसे में पुलिस ने मामले में फाइनल रिपोर्ट भी लगा दी थी, लेकिन शासन के रुख को देखते हुए पुलिस ने फिर से जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जिले के थाना नवाबाद स्थित मदर टेरेसा व खाबीबाबा स्थित सेंट ज्यूड्स फाउंडलिंग में बच्चों, महिलाओं व बालिकाओं को रखा जाता है। कानपुर में हुई घटना के बाद झांसी के दोनों शेल्टर होम की भी जांच शुरू कर दी गई है। इनमें बालिकाओं, युवतियों व महिलाओं के रहने से लेकर वर्तमान जानकारी शासन स्तर पर जुटाई जा रही है। बताया गया है कि 7 मार्च  व 1अप्रैल 2018 को थाना नवाबाद क्षेत्र के मदर टेरेसा आश्रम निर्मला शिशु गृह से दो बालिकाएं लापता हो गई थीं।
विज्ञापन


खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तलाश में जुट गई थी। इनमें एक बालिका झारखंड के जिला चईवास व दूसरी मुंबई के थाना चोपाली क्षेत्र की रहने वाली थीं। ये दोनों बालिकाएं झांसी में भटकते हुए बाल कल्याण समिति को मिली थी। इसके बाद समिति ने मटर टेरेसा के सुपुर्द किया था। पुलिस नेे इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। लंबी पड़ताल के बाद भी बालिकाओं का पता नहीं चल सका था। पुलिस की जांच दौरान चार विवेचक बदले, लेकिन सुराग किसी का हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के पते भी करता रहा गुमराह
पुलिस दोनों मामलों में जांच करने महाराष्ट्र झारखंड भी पहुंची। यहां बताए गए पते की वहां कोई जानकारी नहीं दे सका। पुलिस के अनुसार पता गलत पाया गया। अब एक टीम फिर जांच करनेे महाराष्ट्र व झारखंड जाएगी।


शेल्टर होम से भेजी गई जानकारी
वर्तमान में मटर टेरेसा आश्रम में 25 बच्चे व 42 महिलाएं हैं। खाबीबाबा के सेंट ज्यूड्स फाउंडलिंग में 50 बच्चे हैं। इनकी हर जानकारी शासन स्तर पर भेज दी गई है। साथ ही मदर टेरेसा से लापता दो बालिकाओं की जानकारी भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed