फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi name not return in ticket

Jhansi News: रेल टिकट पर वापस नहीं लौट पाया झांसी

Sun, 22 Jan 2023 11:23 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Jhansi name not return in ticket
झांसी। एक साल से अधिक समय गुजरने के बाद भी रेल के टिकटों पर झांसी का नाम वापस नहीं लौट पाया है। अब भी वीरांगना लक्ष्मीबाई ही दर्ज होकर आ रहा है। इससे तमाम यात्रियों को असमंजस की स्थिति का सामना करना पड़ जाता है।
विज्ञापन

झांसी के रेलवे स्टेशन का नाम 31 दिसंबर 2021 को बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई कर दिया गया था। नाम बदलने के बाद से रेल के टिकटों पर जेएचएस (झांसी) की जगह वीजीएल (वीरांगना लक्ष्मीबाई) प्रिंट होकर आने लगा था। अचानक नाम बदले जाने से बाहर से आने वाले यात्रियों के समक्ष समस्या पैदा हो गई थी। वह झांसी स्टेशन पहचान ही नहीं पाते थे। इसके अलावा स्थानीय लोगों द्वारा स्टेशन के नाम में वीरांगना लक्ष्मीबाई के साथ झांसी भी जोड़े जाने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

इस पर रेल प्रशासन द्वारा मई 2022 में स्टेशन पर लगे बोर्डों पर स्टेशन के नाम वीरांगना लक्ष्मीबाई के साथ झांसी भी लिख दिया था। तब माना जाने लगा था कि टिकटों पर भी झांसी प्रिंट होकर आने लगेगा। लेकिन, यह अब तक नहीं हो पाया है। इससे बाहर के यात्रियों को झांसी के लिए टिकट बुक कराने में असमंजस की स्थिति का सामना करना पड़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए तीसरे ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू
झांसी। झांसी रेल मंडल के बानमोर और मुरैना के बीच नई विद्युतीकृत तीसरी लाइन डाली गई है। पिछले दिनों रेल संरक्षा आयुक्त और प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर ने इस नए ट्रैक का निरीक्षण किया था। इस ट्रैक पर इंजन को 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ाया गया था। यह परीक्षण सफल साबित हुआ। इस पर इस ट्रैक पर ट्रेन दौड़ाने की अनुमति दे दी गई है। रविवार से इस ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन भी शुरू कर दिया गया। ब्यूरो
आज आएंगे महाप्रबंधक
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक आशीष कुमार सोमवार को झांसी आएंगे। इससे पहले वे सुबह पौने नौ बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुंचेंगे। वहां वे ग्वालियर स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे झांसी आकर रेल कोच नवीनीकरण कारखाने का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा वैगर रिपेयर कारखाना व स्टेशन का भी निरीक्षण करेंगे। महाप्रबंधक के दौरे के मद्देनजर रेल प्रशासन रविवार को व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा रहा। ब्यूरो

दो दिन निरस्त रहेगी पैसेंजर
झांसी। झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज बनाने का काम जारी है। इस पर गर्डर चढ़ाने के लिए रेल प्रशासन द्वारा ब्लॉक लिया गया है, जिसके चलते गाड़ी संख्या 11901 /02 झांसी-आगरा पैसेंजर 27 जनवरी और तीन फरवरी को निरस्त रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed