फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi Murder Case Ankit was once a topper in studies Gaming addiction worsened marriage broke down

खून का प्यासा पबजी: पढ़ाई में कभी अव्वल था अंकित... गेमिंग की लत ने यूं बिगड़ा कि शादी तक टूटी, नौकरी भी छूटी

Mon, 07 Aug 2023 08:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 07 Aug 2023 08:29 AM IST
सार

मां-बाप को मारने वाला अंकित झा कभी पढ़ाई में अव्वल था। पिता ने 2021 में ही पूंछ में उसकी शादी तय कर दी थी। शादी बिल्कुल तय हो गई लेकिन, लड़की वालों को अंकित की हरकतों के बारे में पता चल गया। इस वजह से उन्होंने शादी तोड़ दी।

विज्ञापन
Jhansi Murder Case Ankit was once a topper in studies Gaming addiction worsened marriage broke down
Jhansi Murder Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी शहर में एक सनकी बेटे ने शुक्रवार की देर रात को अपने कमरे में सो रहे शिक्षक पिता और मां को लोहे के तवे और डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। परिवार के लोगों का कहना है कि युवक पबजी गेम के मकड़जाल में फंसकर अपना मानसिक संतुलन खो बैठा था। वह बीते दिन भी मोबाइल पर गेम खेल रहा था। गुस्साए पिता ने उससे मोबाइल छीना और घर में छुपा दिया।
विज्ञापन


उस वक्त तो युवक नाराज होकर अपने कमरे में चला गया लेकिन देर रात को उसने सोते मां-बाप पर हमला कर दिया। बंगरा निवासी लक्ष्मी प्रसाद झा (58) पलरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य थे। वह अपनी पत्नी विमला (55) और इकलौते बेटे अंकित (28) के साथ पिछोर में रहते थे।
विज्ञापन


तीन बेटियों में बड़ी बेटी नीलम एवं सुंदरी की शादी हो चुकी जबकि छोटी बेटी शिवानी उरई में रहकर पढ़ाई करती है। झांसी में ही रहने वाली बड़ी बेटी नीलम के मुताबिक अंकित को पबजी गेम खेलने की लत लग गई थी। पिता इस बात पर उसे अक्सर टोकते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह उससे मोबाइल भी छीन लिया करते थे। लेकिन इसके बाद भी जब कभी अंकित को मोबाइल मिलता वह चोरी-छिपे पबजी खेलने लग जाता था। शुक्रवार को भी अंकित के हाथ मोबाइल लग गया था। जब पिता लक्ष्मी प्रसाद ने उसके हाथ में मोबाइल देखा तो उसे फटकारते हुए मोबाइल छीन लिया और अपने कमरे में अलमारी में रख दिया था।
Trending Videos

इससे अंकित नाराज हो गया । रात में सब लोगों ने साथ में खाना खाया और अपने कमरे में जाकर सो गए। लक्ष्मी प्रसाद अपनी पत्नी विमला के साथ नीचे वाले कमरे में थे। जबकि अंकित पहली मंजिल पर बने अपने कमरे में चला गया। 


 

एसएसपी राजेश एस ने बताया कि अब तक की पड़ताल और गिरफ्तार अंकित से पूछताछ में जो पता चला है उसके मुताबिक रात को करीब दो बजे अचानक अंकित कमरे में आया। उसने हाथ में लोहे का तवा लिया हुआ था। इसी तवे से अपने पिता लक्ष्मी प्रसाद के चेहरे एवं सिर पर कई वार कर दिए। चीख पुकार सुनकर पास में सो रही उनकी पत्नी विमला की आंख खुल गई।

जैसे ही वह बीच-बचाव को आगे आईं अंकित ने उनके ऊपर भी तवे और डंडे से हमला कर दिया। मां विमला भी खून से लथपथ होकर वहीं पर गिर पड़ी। लक्ष्मी प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विमला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद अंकित वापस अपने कमरे में चला गया।

घटना का खुलासा तब हुआ जब झांसी में ही रहने वाली उनकी बेटी नीलम ने अपने पिता लक्ष्मीप्रसाद को फोन किया लेकिन फोन उठा नहीं। लिहाजा उसने पड़ोसी काशीराम को फोन करके बताया कि उनके पिता का फोन नहीं उठ रहा है। इस पर काशीराम इनके घर पहुंचे।

 

उन्होंने किसी तरह से दरवाजा खोला और भीतर जाकर देखा तो लक्ष्मीप्रसाद और उनकी पत्नी खून से लपथपथ अवस्था में बिस्तर पर पड़े थे। पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में मुहल्ले वाले भी जमा हो गए। उस समय विमला की सांसें चल रही थीं। उन्होंने ही पुलिस को बताया था कि उनके बेटे ने दोनों पर हमला किया था। कुछ ही देर बाद मेडिकल कालेज में विमला की भी मौत हो गई। पुलिस ने घर से ही आरोपी युवक अंकित को गिरफ्तार कर लिया है।
 

टाइम लाइन
रात 10:00 बजे खाना खाकर सब सोने चले गए
रात 02:00 बजे अंकित नीचे कमरे में आया।
सुबह 8:30 पर घटना का पता चलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी
सुबह 9:00 बजे पुलिस मौके पर पहुंची

 

पढ़ाई में कभी अव्वल था अंकित
परिजनों का कहना है कि हत्यारोपी अंकित झा कभी पढ़ाई में अव्वल था। वर्ष 2015 में इंटर पास करने के बाद पिता लक्ष्मी प्रसाद ने उसके भविष्य को देखते हुए नर्सिंग में एडमिशन करा दिया था। यहां अव्वल नंबरों से वह पास हुआ। परिजनों का कहना है कि उस समय तक उसका दिमाग बहुत तेज था। 

 

घर में जो भी मशीन खराब होती थी, वही ठीक करता था। मोबाइल फोन भी वह ठीक कर लेता था। घर के भीतर वायरिंग का काम भी अंकित ने किया था। नर्सिंग ट्रेनिंग के बाद उसे रेलवे अस्पताल में आउटसोर्स पर काम भी मिल गया। 

 

करीब दो साल उसने रेलवे अस्पताल में काम किया लेकिन, कोविड के समय उसने नौकरी छोड़ दी और घर में रहने लगा। इसी दौरान उसे पबजी गेम खेलने की लत लग गई। घंटों वह मोबाइल से चिपका रहता था। 
 

लैपटॉप मिलने पर उसमें भी गेम खेलता था। पबजी खेलने से उसकी आदत बिगड़ने लगी। परिजनों का कहना है कि पबजी के बैन होने पर वह दोस्तों के साथ एक ग्रुप में जुड़ गया। यह लोग प्राक्सी नेटवर्क तैयार करके पबजी खेलते थे। पबजी खेलने से मना करने पर वह परिवार के लोगों से झगड़ा करने लगता था। 

धीरे-धीरे उसकी मानसिक हालत खराब होती गई। पिता ने 2021 में ही पूंछ में उसकी शादी तय कर दी थी। शादी बिल्कुल तय हो गई लेकिन, लड़की वालों को अंकित की हरकतों के बारे में पता चल गया। इस वजह से उन्होंने शादी तोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed