फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Motorcyclist killed after being hit by a dumper

Jhansi: डंपर की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत, बढ़वार बस स्टैंड के निकट हुआ हादसा

Wed, 22 Jul 2026 10:11 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 22 Jul 2026 10:11 PM IST
सार

हादसा टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़वार बस स्टैंड के पास हुआ है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Jhansi: Motorcyclist killed after being hit by a dumper
दुर्घटना।

विस्तार

टोड़ीफतेहपुर क्षेत्र के ग्राम बढ़वार बस स्टैंड के पास बुधवार को सड़क हादसे में डंपर की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक की पहचान 45 वर्षीय भोला पुत्र रामचरण अहिरवार निवासी मढ़ौरी थाना गुरसराय के रूप में हुई है। भोला अपनी बाइक से गांव-गांव घूमकर महिलाओं के बालों को खरीदकर उन्हें जीरा व मसाले बेचने का कार्य करता था। भोला अपना जीवन यापन करने के लिए घर से निकला। वह जैसे ही प्रात: 6 बजे बढ़वार बस स्टैंड के पास पहुंचा, तभी गुरसराय की ओर से आ रहे डंपर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह डंपर के नीचे आ गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया।


हादसे की सूचना मिलते ही थाना टोड़ीफतेहपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को डंपर के नीचे से निकलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक की पत्नी कलावती, तीन बेटियों व पुत्र मानवेंद्र का रो- रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम छा हुआ है। थाना प्रभारी पवन जायसवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। प्रार्थना पत्र मिलते ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। ग्राम के लोगों ने मृतक के परिजनों को प्रशासन से आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed