फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Monsoon has moved towards the south, no chance of heavy rain for a week

Jhansi: दक्षिण की ओर चला गया मानसून, एक हफ्ते तेज बारिश के आसार नहीं

Tue, 26 Aug 2025 10:24 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 26 Aug 2025 10:24 AM IST
सार

मानसून बुंदेलखंड से दक्षिण राज्यों की ओर चला गया है। ऐसे में आगामी चार-पांच दिन बहुत तेज वर्षा की उम्मीद नहीं है। हल्की-फुल्की बारिश जरूर हो सकती है।

विज्ञापन
Jhansi: Monsoon has moved towards the south, no chance of heavy rain for a week
बादल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेलखंड से मानसून अब फिर दक्षिण की ओर चला गया है। ऐसे में इस हफ्ते तेज बारिश के आसार कम है। मौसम विभाग का कहना है कि बीच-बीच में छिटपुट बारिश हो सकती है।
विज्ञापन



सोमवार को सुबह झांसी में हल्की बारिश हुई। इससे वातावरण ठंड बना हुआ था। मगर दोपहर में आसमान से बादल छंटते ही धूप निकल आई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। लोगों का पसीना छूटता रहा। दिनभर में करीब पांच मिलीमीटर बारिश हुई। अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.6 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम पारा 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.9 डिग्री कम है। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि अब मानसून बुंदेलखंड से दक्षिण राज्यों की ओर चला गया है। ऐसे में आगामी चार-पांच दिन बहुत तेज वर्षा की उम्मीद नहीं है। हल्की-फुल्की बारिश जरूर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed