{"_id":"69f7004952fcd4cf0c0bb503","slug":"jhansi-miscreants-robbed-a-couple-on-a-bike-at-gunpoint-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: बाइक सवार दंपती पर तमंचा लगाकर बदमाशों ने लूटा, परासई से दिनारा जाते समय हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: बाइक सवार दंपती पर तमंचा लगाकर बदमाशों ने लूटा, परासई से दिनारा जाते समय हुई घटना
Sun, 03 May 2026 01:29 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 03 May 2026 01:29 PM IST
सार
बाइक पर सवार दंपती का पीछा कर रहे बदमाशों ने तमंचा लगाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। लूटपाट का विरोध करने पर मारपीट भी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
तमंचा लगाकर लूट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाइक पर सवार दंपती का पीछा कर रहे बदमाशों ने तमंचा लगाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। लूटपाट का विरोध करने पर मारपीट भी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
रक्सा थाना क्षेत्र के गांव परासई का कल्याण पत्नी राधा के साथ बाइक से दिनारा जा रहा था। गांव से पांच किलोमीटर दूर बाइक सवार येबरन यादव निवासी राजापुर थाना रक्सा व गांव परासई के दीपक यादव व रिंकू यादव तथा चार अज्ञात साथियों ने बाइक को ओवरटेक कर उसे रोक लिया। तमंचा दिखाते हुए पत्नी का सोने का मंगलसूत्र, सोने का हार व 19 हजार रुपये के अलावा बाइक लूटकर भाग गए। कल्याण का आरोप है कि लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने उसके व पत्नी के साथ मारपीट की। रक्सा पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।