{"_id":"6256e57146a3b14af8389086","slug":"jhansi-miscreants-looted-cash-and-jewelry-from-couple-by-using-a-pistol","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: तमंचा लगाकर दपंती से लूटे दस लाख के गहने, बाइक से आए थे बदमाश, घरेलू क्लेश में युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: तमंचा लगाकर दपंती से लूटे दस लाख के गहने, बाइक से आए थे बदमाश, घरेलू क्लेश में युवक ने दी जान
Wed, 13 Apr 2022 08:32 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 13 Apr 2022 08:32 PM IST
सार
झांसी के सीपरी थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दंपती से दस लाख रुपयों के गहने और नकदी लूट ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। वहीं सीपरी बाजार क्षेत्र में घरेलू कलह में एक युवक ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी के थाना सीपरी बाजार में हीरो होंडा एजेंसी के पास बाइक सवार दो बदमाश दपंती से दस लाख रुपयों के गहने और पचास हजार की नकदी लूट ले गए। लूट की सूचना मिलने पर सीपरी बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। दंपती की तहरीर पर सीपरी बाजार पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सीपरी बाजार के गोविंदपुरी निवासी सैय्यद अजीज ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पत्नी के साथ नगर निगम कंपाउंड स्थित अपने घर से गोविंदपुरी स्थित घर जा रहे थे। उनके पास बैग में सोने के गहने समेत करीब पचास हजार रुपये नकद थे। जैसे ही वह लोग हीरो होंडा एजेंसी के पास पहुंचे, पीछे से बाइक पर सवार दो युवकों ने तमंचा दिखाकर उनको रोक लिया। पीछे बैठे बदमाश ने पत्नी के हाथ से गहनों वाला बैग झपट लिया और फौजी चौराहा की ओर भाग निकले। थाना प्रभारी सुरेश कुमार के मुताबिक तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घरेलू कलह से परेशान पति ने फांसी लगाकर दी जान
झांसी में ही घरेलू कलह से परेशान होकर पति ने पत्नी की साड़ी से फंदा बनाकर जान दे दी। सीपरी बाजार पुलिस के मुताबिक पाल कॉलोनी निवासी अनिल प्रजापति (40) ट्रक ड्राइवर है। वह शराब पीने का आदी था। इस वजह से उसके घर में अक्सर गृह क्लेश होता था। पिछले महीने ही उसने नए ट्रक मालिक के यहां काम शुरू किया था लेकिन, शराब पीने की आदत उसकी नहीं छूट रही थी। मंगलवार शाम को घर में शराब पीने को लेकर झगड़ा हो गया। रात में जब सभी सोने चले गए, इसी दौरान उसने फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन