फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Meeting held regarding preparations for the Kanwar Yatra

Jhansi: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर हुई बैठक, 20 अगस्त को ओरछा से सिद्धेश्वर मंदिर के लिए निकलेगी

Wed, 22 Jul 2026 01:03 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 22 Jul 2026 01:03 PM IST
सार

समिति अध्यक्ष संजीव श्रृंगीऋषि ने बताया कि सावन माह में होने वाली यह 10वीं विशाल कांवड़ यात्रा ओरछा धाम से शुरू होकर सिद्धेश्वर मंदिर पहुंचेगी।

विज्ञापन
Jhansi: Meeting held regarding preparations for the Kanwar Yatra
कांवड़ यात्रा को लेकर होती बैठक। - फोटो : संवाद

विस्तार

बुंदेलखंड कांवड़ यात्रा समिति की ओर से 20 अगस्त को भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। मंगलवार को सर्किट हाउस में यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि यह कांवड़ यात्रा केवल बुंदेलखंड ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में विशिष्ट पहचान बना चुकी है।
विज्ञापन


समिति अध्यक्ष संजीव श्रृंगीऋषि ने बताया कि सावन माह में होने वाली यह 10वीं विशाल कांवड़ यात्रा ओरछा धाम से शुरू होकर सिद्धेश्वर मंदिर पहुंचेगी। कांवड़ यात्री ओरछा से जल लेकर आएंगे। महिलाएं भी इस कांवर यात्रा में शामिल होंगी। आचार्य हरिओम पाठक ने कहा कि इस आयोजन ने झांसी को नई धार्मिक पहचान दिलाई है। बीजेपी महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन सनातन संस्कृति को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं। इस दौरान महंत वसंत विष्णु गोलवलकर, लल्लन महाराज, आचार्य विनोद चतुर्वेदी, यात्रा संयोजक संजीव अग्रवाल लाला, अमर सिद्ध, रोहित गोठनकर, पंकज शुक्ला, राजेश त्रिपाठी, मनमोहन गेड़ा, कमल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed