फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Medical College OPD closed for a week after doctors test positive

झांसी: डॉक्टरों के पॉजिटिव होने पर मेडिकल कॉलेज की ओपीडी एक हफ्ते के लिए बंद

Mon, 24 Jan 2022 01:34 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी 
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 24 Jan 2022 01:34 PM IST
सार

बुंदेलखंड में कोरोना की तीसरी लहर ने अब अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। एक और जहां संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है वहीं दूसरी ओर ये मे डिकल स्टाफ को भी प्रभावित कर रही है।

विज्ञापन
Jhansi: Medical College OPD closed for a week after doctors test positive
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में कई डॉक्टरों के कोरोना की चपेट में आने के बाद एक सप्ताह के लिए ओपीडी बंद कर दी गई है। बताया गया कि सबसे ज्यादा गायनी विभाग की डॉक्टर कोविड पॉजिटिव हुई हैं। 

विज्ञापन


इसके अलावा सर्जरी, मेडिसिन समेत अन्य विभागों के 50 फीसदी डॉक्टरों को भी कोरोना हो गया है। ऐसे में मरीजों को देखने के लिए डॉक्टर कम पड़ गए थे। ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं को जारी रखते हुए शनिवार तक के लिए ओपीडी बंद कर दी गई है।
विज्ञापन


कोरोना की तीसरी लहर का असर अब बुंदेलखंड पर दिखने लगा है। झांसी और ललितपुर की बात की जाए तो पिछले तीन दिन के भीतर एक माह की बच्ची समेत तीन की मौत हो चुकी है। रविवार को झांसी में 320 और ललितपुर 111 संक्रमित मिले। दोनों जिलों की अगर बात की जाए तो एक्टिव मरीजों की संख्या झांसी में 2267 और ललितपुर में 497 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed