फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Massive fire breaks out in plastic warehouse, fire tenders on the spot

Jhansi: प्लास्टिक के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर एक दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां बुझाने में जुटी

Sun, 30 Nov 2025 01:40 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 30 Nov 2025 01:40 AM IST
सार

कोतवाली के राय विहार कॉलोनी के पास बरात में हो रही आतिशबाजी से निकली चिंगारी से पास में बने प्लास्टिक के गोदाम में भीषण आग लग गई। थोड़ी देर में आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
Jhansi: Massive fire breaks out in plastic warehouse, fire tenders on the spot
प्लास्टिक के गोदाम लगी में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार रात कोतवाली के राय विहार कॉलोनी के पास बरात में हो रही आतिशबाजी से निकली चिंगारी से पास में बने प्लास्टिक के गोदाम में भीषण आग लग गई। थोड़ी देर में आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग फैलती देख कॉलोनी में दहशत फैल गई। लोग बाहर भागने लगे। दमकल की एक दर्जन से अधिक गाड़ियों की मदद से पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गोदाम पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन


प्लास्टिक का सामान होने से भड़की आग
राय विहार कॉलोनी निवासी महेंद्र राय के मकान में कारोबारी वीरू खटीक ने अपना प्लास्टिक के सामान रखने का गोदाम बना रखा है। एक चौकीदार इसकी देखरेख करता है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे गोदाम के पास से बरात गुजर रही थी। उसके आगे आतिशबाजी हो रही थी। उस दौरान निकली चिंगारी गोदाम में जा गिरी। कुछ देर बाद गोदाम से धुआं उठने लगा। करीब 15 मिनट बाद गोदाम के पिछले हिस्से से आग की लपटें निकलती दिखीं। यह देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। कॉलोनी के लोग भी आ जुटे। उन्होंने पानी फेंकना शुरू किया लेकिन अंदर प्लास्टिक के सामान भरे होने से आग भड़कती जा रही थी।
विज्ञापन


 

Jhansi: Massive fire breaks out in plastic warehouse, fire tenders on the spot
गोदाम से निकलती आग की लपटें - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची एक दर्जन से अधिक गाड़ियां
आग ने थोड़ी देर में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। उसकी लपटें दूर से नजर आने लगीं। तब तक आग प्लास्टिक गोदाम से होते हुए बगल में स्थित शटरिंग के गोदाम तक जा पहुंची। यहां भी लकड़ी का सामान भरा हुआ था। इसे भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। थोड़ी देर में सीएफओ राजकिशोर राय की अगुवाई में फायर दस्ता पहुंचा। एसपी सिटी प्रीति सिंह, एसपी आरए अरविंद कुमार भी पुलिस बल के साथ जा पहुंचे। लोगों की भीड़ हटाने के साथ दमकलकर्मियों ने आग बुझानी शुरू की। करीब 12 बजे तक आग काबू में नहीं आ सकी। इसे देख पारीछा समेत अन्य स्थानों से अतिरिक्त दमकल गाड़ियां बुलवाई गईं। रात करीब एक बजे के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। सीएफओ राज किशोर राय के मुताबिक देर-रात तक आग पर काबू पा लिया गया। इससे अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

कॉलोनी से निकलकर बाहर की ओर भागे लोग
आग भड़कने पर राय कॉलोनी में दहशत फैल गई। आग का विकराल रूप देखकर लोग घरों से निकलकर बाहर की ओर भागने लगे। गोदाम के अंदर गैस सिलिंडर होने की आंशका से भी लोग सहमे हुए थे। आग की भयावहता का अंदाज इससे लगाया जा सकता है कि टिन की पूरी छत तक पिघल गई।


कोतवाली इलाके के राय बिहार कॉलाेनी के पास प्लास्टिक के गोदाम से निकलती आग की लपटें...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed