फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Lover and girlfriend committed suicide together by hanging themselves.

Jhansi: प्रेमी-प्रेमिका ने फंदा लगाकर एक साथ दी जान, युवती की एक दिन पहले ही हुई थी सगाई, इलाके में सनसनी

Sat, 17 Jan 2026 12:03 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 17 Jan 2026 12:03 PM IST
सार

नीम के पेड़ से एक ही रस्सी के सहारे युवक और युवती के शव लटके हुए मिले। दोनों अलग-अलग धर्म के बताए गए हैं। घटना के समय मृतका की मांग भी भरी हुई थी।

विज्ञापन
Jhansi: Lover and girlfriend committed suicide together by hanging themselves.
इसी पेड़ से पुलिस ने दाेनों के शव बरामद किए हैं। - फोटो : संवाद

विस्तार

थाना चिरगांव इलाके में प्रेमी-प्रेमिका ने रस्सी के सहारे फंदा लगाकर एक साथ जान दे दी है। युवती की एक दिन पहले ही सगाई हुई थी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। दोनों अलग-अलग धर्म के बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


दोनों हैं पड़ोसी
ग्राम पट्टी कुम्हरा में शनिवार तड़के किलकाई ढीमर के बाड़े में नीम के पेड़ से एक ही रस्सी के सहारे युवक और युवती के शव लटके हुए मिले। सुबह करीब चार बजे ग्रामीणों ने जब दोनों को फंदे पर लटका देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृतका की पहचान मुस्कान पुत्री हरिराम पाल (18 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मुस्कान की सगाई एक दिन पहले ही हुई थी और उसकी शादी 9 अप्रैल को तय थी। वहीं मृत युवक की पहचान रियाजुल पुत्र राजमोहम्मद (20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो लोडर वाहन चलाने का कार्य करता था। दोनों के घर एक-दूसरे के आस-पास बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मृतका की मांग भरी हुई मिली
घटना के समय मृतका की मांग भरी हुई थी और उसने पैरों में बिछिया पहन रखी थी, जिससे कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पिता हरिराम पाल ने बताया कि उन्हें बेटी की सगाई के बाद किसी भी प्रकार के प्रेम-प्रसंग की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि कल ही सगाई हुई थी और परिवार को इस घटना का कोई पूर्व आभास नहीं था। वहीं युवक के परिजनों ने भी किसी प्रकार के संबंध या जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांव में चर्चा का बना विषय
ग्रामीणों के बीच यह चर्चा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध हो सकता है, हालांकि परिजन इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed