फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi lags behind in making Ayushman cards for the elderly

Jhansi News: बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाने में झांसी फिसड्डी

Mon, 03 Aug 2026 02:17 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 03 Aug 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Jhansi lags behind in making Ayushman cards for the elderly
झांसी। 70 साल या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में झांसी भी फिसड्डी जिलों में शामिल है। अब तक जिले में सिर्फ 22 फीसदी पात्र बुजुर्गों के ही आयुष्मान कार्ड बन पाए हैं। ऐसे में प्रदेश में जनपद का 69वां स्थान आया है। शासन स्तर से इस काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शासन ने झांसी में 70 साल या उससे अधिक आयु के 32147 वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके सापेक्ष अब तक मात्र 7,078 पात्रों के ही कार्ड बन सके हैं, जो कि लक्ष्य का 22 फीसदी है। अभी 25,069 बुजुर्गों के कार्ड बनने बाकी हैं। ऐसे में राज्य व्यापक स्वास्थ्य एवं एकीकृत सेवा एजेंसी की सीईओ अर्चना वर्मा ने झांसी समेत प्रदेश के सभी जिलों के डीएम को वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति रिपोर्ट भेजी है। उन्होंने पत्र में कहा है कि शासन ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कार्ड बनाने के लिए अभियान की अवधि 14 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी है। ऐसे में विशेष रूप से बचे हुए 70 साल या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कार्रवाई करने पर जोर दिया है। इस संबंध में शासन स्तर पर जनपदवार प्रगति की नियमित समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन

पात्र लाभार्थी स्वयं अथवा किसी भी स्वयंसेवी, सरकारी कर्मचारी, राशन विक्रेता, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सहायक, कॉमन सर्विस सेंटर अथवा अन्य उपलब्ध माध्यमों से बेनिफिशियरी आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (बीआईएस) पोर्टल अथवा आयुष्मान एप के जरिये अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। डीएम को इस अभियान की नियमित समीक्षा करने के लिए कहा गया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, बीडीओ, ग्राम पंचायत अधिकारियों और अन्य संबंधित कार्मिकों को मिशन मोड में अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जालौन में 31 प्रतिशत, ललितपुर में 24 फीसदी कार्ड बने
मंडल के जालौन जनपद में 27,918 वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान बनाने का शासन से लक्ष्य दिया गया था। इसके सापेक्ष अब तक 8520 पात्रों के आयुष्मान कार्ड बने हैं, जो लक्ष्य का 31 प्रतिशत है। वहीं, ललितपुर में लक्ष्य के सापेक्ष 24 फीसदी पात्रों के कार्ड बन चुके हैं। शासन से मिले लक्ष्य के बाद ललितपुर जिले में 17343 में 4149 वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बने हैं।



झांसी से पीछे हैं ये जिले
जनपद बुजुर्गों के कार्ड बने
बाराबंकी 14 फीसदी
बलिया 15 फीसदी
प्रतापगढ़ 16 फीसदी
कुशीनगर 19 फीसदी
आगरा 21 फीसदी

कोट
शासन स्तर से पहले मिले लक्ष्य के सापेक्ष 70 फीसदी से अधिक वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बन गए थे। अब नया डाटा प्राप्त हुआ है। ऐसे में सभी सीएचओ, आशा, पंचायत सहायक आदि को कार्ड बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही सभी पात्रों के कार्ड बन जाएंगे। - डॉ. उत्सव राज, जिला नोडल अधिकारी, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed