फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Laborer attacked his colleague with an axe, death creates sensation

Jhansi: मजदूर ने अपने साथी पर कुल्हाड़ी से किया वार, मौत से सनसनी, 50 किलोमीटर दूर से साथ में आये थे काम करने

Sun, 05 Oct 2025 04:37 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 05 Oct 2025 04:37 PM IST
सार

वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन
Jhansi: Laborer attacked his colleague with an axe, death creates sensation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

एरच थाना इलाके में मजदूर ने अपने साथी युवक को कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतार दिया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश में जुट गई है। दोनों मजदूर एक साथ 50 किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश के जिला निवाड़ी से आए थे।

विज्ञापन


एमपी जिला निवाड़ी के कुडार थाना सेंदरी निवासी 28 वर्षीय गोविंद 4 अक्टूबर की रात आठ बजे अपने गांव के साथी संजय व परिवार के साथ इस्किल के अनिल पटेल के यहां मूंगफली की फसल उखाड़ने के लिए आया था। रात दस बजे किसी बात को लेकर गोविंद का साथी संजय से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि संजय ने गोविंद के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


परिजन आनन-फानन में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय ले गए। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद गोविंद को मृत घोषित कर दिया। मौके पर थाना अध्यक्ष एरच दीपशिखा सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंची। इस मामले में गरौठा सीओ असमा वकार ने बताया कि थाना एरच क्षेत्र अंतर्गत आपसी विवाद के दौरान संजय ने नशे की हालत में गोविन्द पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। उपचार के दौरान गोविन्द की मृत्यु हो गई। शव का पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है व आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी देतीं सीओ असमा वकार सुनिये...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed